{"_id":"5e4d11db8ebc3ef2d221f6c6","slug":"monitoring-in-income-tax-tds-deduction-panic-on-receipt-notice","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आयकर टीडीएस कटौती में निगरानी की अनदेखी, नोटिस मिलते ही हड़कंप","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
आयकर टीडीएस कटौती में निगरानी की अनदेखी, नोटिस मिलते ही हड़कंप
Thu, 20 Feb 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:20 AM IST
सार
पंचायती राज विभाग टीडीएस कटौती के संबंध में ग्राम पंचायतों से मांग रहा जवाब
विज्ञापन
income tax
विस्तार
पंचायती राज महकमे में आयकर विभाग ने टीडीएस गड़बड़ी का बड़ा मामला पकड़ने के बाद नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांग लिया है। मंगलवार को आयकर विभाग का नोटिस मिलते ही विभाग में खलबली मच गई। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कहीं न कहीं गड़बड़ी की आशंका है। अब पंचायती राज विभाग सभी ग्राम पंचायतों से ब्यौरा मांग रहा है।
स्रोत पर कटौती (टीडीएस) को लेकर आयकर विभाग सरकारी महकमों की जांच कर रहा है। लंबे समय से चल रही जांच प्रक्रिया गाजियाबाद और नोएडा आयकर विभाग ने पिछले सप्ताह पूर्ण कर ली। संयुक्त आयकर आयुक्त (टीडीएस) स्मिता सिंह के निर्देशन में पूरी की गई जांच में कासगंज जिले के पंचायती राज विभाग में कर चोरी का बड़ा मामला सामने आया।
अब आयकर विभाग नोएडा ने जो नोटिस पंचायती राज विभाग को भेजा है उसमे स्पष्ट किया है कि कासगंज जिले की सभी ग्राम पंचायतों में गड़बड़ी की आशंका दिखाई दे रही है। इधर नोटिस मिलते ही विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ग्राम पंचायतों से जवाब तलब कर रहा है। यदि कहीं गड़बड़ी मिली तो विभाग अपने स्पष्टीकरण में संबंधित ग्राम पंचायत का ब्यौरा आयकर विभाग को देगा और हर हाल में गड़बड़ी दूर कराएगा। वैसे विभाग ने कर विशेषज्ञों से भी सलाह ली है।

Trending Videos
प्रधानों और सचिवों की बढ़ेगी मुसीबत
आयकर के लेखा जोखा में पंचायतों द्वारा की गई गड़बड़ी सचिवों और प्रधानों के लिए मुसीबत बनेगी। तमाम ग्राम पंचायतों में ऐसे प्रधान हैं जो आयकर की जानकारी नहीं रखते हैं। वहां तो सचिव को ही पूरा जवाब देना होगा। अधिकांश सचिव अब कर विशेषज्ञों से भी सलाह लेंगे।
आंकड़े की नजर से
- 66 करोड़ रुपये की धनराशि से कराए विकास कार्य पर नहीं कटवाया टीडीएस।
- 1.33 करोड़ रुपये की पाई गई है गड़बड़ी।
- 423 ग्राम पंचायते हैं जिले में।
प्राप्त हो गया है नोटिस
नोटिस प्राप्त हो गया है। उसका अध्ययन कर रहे हैं। दो दिन बाद स्थिति स्पष्ट कर देंगे कि आखिर टीडीएस कटौती की क्या स्थिति है- शाहनाज अंसारी, डीपीआरओ।