फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Market Opening Bell: Sensex, Nifty open in red 10 july 2025

Market Opening Bell: मामूली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का ताजा हाल

Thu, 10 Jul 2025 09:46 AM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 10 Jul 2025 09:46 AM IST
सार

गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। रेसिप्रोकल टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितताओं के कारण बाजार में सावधानी देखी जा रही है। बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
Market Opening Bell: Sensex, Nifty open in red 10 july 2025
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : Agency

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को हल्की गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 76.99 अंक की गिरावट के साथ 83,461.90 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 23.15 अंक फिसलकर 25,452.95 पर कारोबार करता दिखा। बता दें कि बुधवार को भी शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। 

विज्ञापन


विश्लेषकों का कहना है कि टैरिफ (शुल्क) से जुड़ी अनिश्चितता के कारण भी बाजार में सावधानी देखी जा रही है। वहीं आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टीसीएस आज अपने पहली तिमाही के नतीजे पेश करने वाली है, जिसे लेकर बाजार में उत्सुकता बनी हुई है।
विज्ञापन

 

क्या रहा सेंसेक्स कंपनियों का हाल?

सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में टाटा मोटर्स, इंफोसिस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा घाटे में रहे। वहीं, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस जैसे शेयर बढ़त में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एनएसई के टॉप गेनर्स



 

एनएसई के टॉप लूजर्स शेयर



 

विदेशी बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में, हांगकांग, सोल, चीन और जकार्ता हरे निशान में कारोबार कर रहे थे और केवल जापान लाल निशान में कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में डॉव जोंस 217.54 अंक या 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,458.30 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 37.74 अंक या 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,263.26 पर और नैस्डैक इंडेक्स 192.87 अंक या 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,611.34 पर बंद हुआ।

संस्थागत मोर्चे पर, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 9 जुलाई को 77 करोड़ रुपए के शेयरों के शुद्ध खरीदार रहे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) भी उसी दिन 920 करोड़ रुपए के के शेयरों के शुद्ध खरीदार रहे।

रुपया को शुरुआती कारोबार में 17 पैसे की बढ़त

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपये ने उतार-चढ़ाव भरा लेकिन सीमित दायरे में कारोबार किया। अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता में मामूली प्रगति और भारतीय निर्यातों पर शुल्क की समय सीमा बढ़ाए जाने से बाजारों को अल्पकालिक राहत मिली है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 85.62 पर खुला। फिर 85.56 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.73 पर स्थिर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed