{"_id":"58f9ea704f1c1b8f338b4859","slug":"market-closed-with-weakness-bse-57-points-and-nifty-dropped-13-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमजोरी के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 57 और निफ्टी 13 अंक गिरा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
कमजोरी के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 57 और निफ्टी 13 अंक गिरा
amarujala.com- presented by: आनंद
Updated Fri, 21 Apr 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस हफ्ते के आखिरी दिन घरेलू बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। जहां 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 57 अंक गिरकर 29,365 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी का भी हाल ऐसा ही कुछ रहा। निफ्टी 13 अंक गिरकर 9.122 पर बंद हुआ। बात करें मिडकैप शेयरों की तो, मिडकैप में ज्यादा कुछ खरीदारी नहीं हुई। वहीं स्मॉलकैप शेयरों में थोड़ी खरीदारी जरूर देखने को मिली है।
विज्ञापन
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट होकर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स भी सपाट होकर बंद हुआ है। दिग्गज शेयरों में सन फार्मा, बैंक ऑफ बड़ौदा, अदानी पोर्ट्स, आईटीसी, विप्रो और सिप्ला 2.5-1.4 फीसदी तक गिरकर बंद हुए हैं। वहीं दिग्गज शेयरों में भारती इंफ्राटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और एलएंडटी 2.5-0.4 फीसदी तक बढ़त दिखी। सुबह वैश्विक बाजार में उथल-पुथल के बावजूद घरेलू बाजार बेहतर उछाल से साथ खुला था।
विज्ञापन
30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 83 अंकों की उछाल के साथ 29,506 के स्तर पर खुला था। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी बाजार के खुलते ही बढ़त दर्ज की गई थी। निफ्टी 24 अंकों की उछाल के साथ 9,161 के स्तर पर खुला था। हालांकि, शुक्रवार सुबह को डॉलर के मुकाबले रुपया आज 8 पैसे की कमजोरी के साथ 64.64 पर खुला था। वहीं कल यानी गुरुवार के कारोबारी सत्र में रुपया 64.56 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन