फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdown Eid's 150 crore Business In Loss

झटकाः ईद के 150 करोड़ के कारोबार पर 'लॉकडाउन', सभी तरह की सप्लाई ठप

Mon, 18 May 2020 12:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 18 May 2020 12:06 PM IST
सार

  • जूते की 75 करोड़ की हो जाती है बिक्री 
  • आर्टिफिशियल ज्वेलरी की 15 करोड़ की चमक गायब 

विज्ञापन
Lockdown Eid's 150 crore Business In Loss
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन ने ईद पर होने वाले 150 करोड़ रुपये के कारोबार को लॉक करके डाउन कर दिया है। रेडीमेड कपड़े, जूते, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कॉस्मेटिक व्यवसाय को जोर का झटका लगा है। त्योहार सिर पर है लेकिन दुकानों के खुलने, खरीदारी के बारे में कोई आशा बंधती नहीं दिख रही।
विज्ञापन


जूता कारोबार : 75 करोड़ की हो जाती है बिक्री 
त्योहार का कारोबार को जबरदस्त फायदा मिलता है। शहर ही नहीं बाहर भी जूते की सप्लाई शुरू हो जाती है। शहर के छोटे-बड़े औसतन 5 हजार कारखानों में कारीगर जुट जाते हैं। करीब 75 करोड़ रुपये की बिक्री हो जाती है। लेकिन इस बार लॉकडाउन ने कारोबार से नूर ही छीन लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: संकट... श्रमिक पूरे नहीं तो कैसे चलें जूते के कारखाने, देश और विदेश से नहीं मिल रहे ऑर्डर
विज्ञापन
विज्ञापन


जूता इंडस्ट्री का करीब 75 करोड़ रुपये का कारोबार खत्म हो गया है। सभी तरह की सप्लाई रुकी पड़ी हैं। -दिलीप खूबचंदानी, महामंत्री आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन

आर्टिफिशियल ज्वेलरी: 15 करोड़ की चमक गायब 
शहर में आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी एक प्रमुख कारोबार है। पहले कमजोर तबके के लिए गहने बनाने के लिए यह जाना जाता था अब हर वर्ग इनको पहनता है। शहर में इसके 500 से अधिक कारखाने हैं। आगरा से दूसरे राज्यों में भी आपूर्ति होती है। सहालग, ईद, दीपावली जैसे त्योहारों पर कारोबार चमकता है। 15 करोड़ रुपये तक का कारोबार होता है लेकिन इस बार शुरुआत तक नहीं हुई।

आगरा की आर्टिफिशियल ज्वेलरी कमजोर तबके में काफी पसंद की जाती है। मगर, इस बार कारोबार को औसतन 15 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। -रितेश राठौड़, अध्यक्ष आगरा इमिटेशन ज्वेलरी

रेडीमेड कपड़े: 50 करोड़ के कारोबार पर ग्रहण
ताजनगरी में रेडीमेड कपड़ों का कारोबार भी नुकसान की कतार में खड़ा है। कारोबारी बताते हैं कि सहालग चला गया, उसके बाद ईद भी जाने को है। इतना ही नहीं समर सीजन भी जाता जा रहा है। ईद और सहालग में 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होता था। इस बार कोई आस नहीं है।

सहालग का सीजन चला गया, ईद का बिजनेस भी लगभग समाप्त हो गया है। व्यापार को औसतन 50 करोड़ रुपये की चोट पहुंची है।-भगवान दास, कारोबारी रेडीमेड गारमेंट

कॉस्मेटिक: 10 करोड़ का कारोबार प्रभावित
ईद से एक दिन पूर्व चांद रात को ही कारोबार चमकते हैं। इसमें मुख रूप से कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर भीड़ लग जाती है। देर रात तक दुकानों के शटर खुले रहते हैं। सभी प्रमुख बाजार खचाखच भरे रहते हैं। दुकानदारों के अनुसार करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। इस बार तो दुकान तक नहीं खोल पा रहे।

शहर में बड़ी संख्या में कास्मेटिक की छोटी-बड़ी दुकानें हैं। व्यापारियों को त्योहार से बहुत आस होती है। औसतन 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। -मेघराज दियालानी, कास्मेटिक कारोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed