{"_id":"5a72baf84f1c1ba5268b79b1","slug":"live-aam-budget-2018-cryptocurrency-bitcoin-holders-will-loss-of-billions-says-arun-jaitley","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम बजट 2018: बिटकॉइन रखने वालों को अरुण जेटली ने दिया बड़ा झटका, होगा करोड़ों-अरबों का नुकसान ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
आम बजट 2018: बिटकॉइन रखने वालों को अरुण जेटली ने दिया बड़ा झटका, होगा करोड़ों-अरबों का नुकसान
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुण जेटली के बजट पर पूरा देश टकटकी लगाए देख रहा था। पिछले दिनों देश की अर्थव्यवस्था में जो कुछ बदलाव हुआ था, उम्मीद थी कि सरकार उनको लेकर बड़ा कदम उठाएगी। हाल ही देश में बिटकॉइन को लेकर खूब चर्चा हुई। रिपोर्ट्स में सामने आया कि क्रिप्टो करंसी के नाम पर बड़ी मात्रा में काले धन को खपाया जा रहा है। जिस पर सरकार ने पहले भी साफ किया था इस तरह की करेंसी भारत में कानूनी तौर पर मान्य नहीं है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान एक बार फिर साफ कर दिया कि बिटकॉ़इन या फिर इस तरह की कोई भी क्रिप्टो करेंसी भारत में मान्य नहीं है। सरकार के इस ऐलान के बाद उन लोगों को बड़ा झटका लगेगा जिन्होंने बिटकॉइन में निवेश किया था। यानी की बाजार में लाखों लोगों को करोड़ों और अरबों का नुकसान होगा।
विज्ञापन
सरकार के ऐलान से पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भी बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी को खारिज कर चुकी है। चर्चा थी कि रिलायंस भी जियोकॉइन के नाम से क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च करने की तैयारी में है लेकिन बजट से पहले जियो ने भी साफ कर दिया कि ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाएगा।
विज्ञापन