फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   LIC India how to update contact details in LIC policy know full details about this

काम की खबर: LIC पॉलिसी होल्डर कुछ इस तरह से अपडेट कर सकते हैं अपनी डिटेल्स, मोबाइल पर मिलेगी सभी जानकारी

Fri, 01 Oct 2021 01:10 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 01 Oct 2021 01:10 PM IST
सार

हम में से कई लोग एक अच्छा रिटर्न पाने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम LIC की विभिन्न पॉलिसी में निवेश करते हैं। ऐसे में जिन लोगों ने LIC की पॉलिसी को खरीद रखा है। उनके लिए एक जरूरी खबर है। अगर आप LIC के प्रीमियम पॉलिसी के ग्राहक हैं, तो आप अपनी उस पॉलिसी से जुड़ी जरूरी जानकारी अपने मोबाइल पर पा सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपने कॉन्टेक्ट डिटेल को अपडेट करना होगा।

विज्ञापन
LIC India how to update contact details in LIC policy know full details about this
एलआईसी - फोटो : Social media

विस्तार

हम में से कई लोग एक अच्छा रिटर्न पाने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम LIC की विभिन्न पॉलिसी में निवेश करते हैं। ऐसे में जिन लोगों ने LIC की पॉलिसी को खरीद रखा है। उनके लिए एक जरूरी खबर है। अगर आप LIC के प्रीमियम पॉलिसी के ग्राहक हैं, तो आप अपनी उस पॉलिसी से जुड़ी जरूरी जानकारी अपने मोबाइल पर पा सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपने कॉन्टेक्ट डिटेल को अपडेट करना होगा।
विज्ञापन


कॉन्टेक्ट अपडेट होते ही इससे जुड़ी सभी जानकारी आपके पास नोटिफिकेशन के जरिए आती रहेगी। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने कॉन्टेक्ट डिटेल को ऑनलाइन LIC के साथ रजिस्टर कर सकते हैं। ये प्रक्रिया बहुत ही आसान है। इसे आप अपने घर बैठे मोबाइल पर आसानी के साथ कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन स्टेप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप अपने कॉन्टेक्ट को अपडेट कर सकते हैं। 
विज्ञापन

सबसे पहले आपको एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.licindia.in पर विजिट करना होगा। होम पेज के सबसे ऊपर कस्टमर सर्विस नाम की एक कैटेगरी शो होगी। उस पर स्क्रॉल करते ही आपको कई और सब कैटेगरी शो होंगी, जिनमें से आपको अपडेट योर कॉन्टेक्ट डिटेल्स ऑनलाइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 

नए पेज पर आने के बाद अपडेट योर कॉन्टेक्ट डिटेल्स पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर जो नया पेज खुलेगा उस पर अपनी जानकारी दर्ज कर दें। जानकारी फिल करते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें कोई गड़बड़ी ना हो। 

विज्ञापन

इसे करने के बाद डिक्लेरेशन बाक्स पर राइट क्लिक करके सबमिट कर दें। अब आपको अपना पॉलिसी नंबर फिल करना होगा। इसे दर्ज करने के बाद वेलिडेट पॉलिसी डिटेल्स पर क्लिक करें और पॉलिसी नंबर को सत्यापित करें। आपका कॉन्टेक्ट डिटेल्स LIC की वेबसाइट पर अपडेट हो जाएगा और आपको अपनी पॉलिसी की सभी जानकारियां वक्त वक्त पर एलर्ट या नोटिफिकेशन के रूप में मिलती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed