काम की खबर: LIC पॉलिसी होल्डर कुछ इस तरह से अपडेट कर सकते हैं अपनी डिटेल्स, मोबाइल पर मिलेगी सभी जानकारी
हम में से कई लोग एक अच्छा रिटर्न पाने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम LIC की विभिन्न पॉलिसी में निवेश करते हैं। ऐसे में जिन लोगों ने LIC की पॉलिसी को खरीद रखा है। उनके लिए एक जरूरी खबर है। अगर आप LIC के प्रीमियम पॉलिसी के ग्राहक हैं, तो आप अपनी उस पॉलिसी से जुड़ी जरूरी जानकारी अपने मोबाइल पर पा सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपने कॉन्टेक्ट डिटेल को अपडेट करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉन्टेक्ट अपडेट होते ही इससे जुड़ी सभी जानकारी आपके पास नोटिफिकेशन के जरिए आती रहेगी। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने कॉन्टेक्ट डिटेल को ऑनलाइन LIC के साथ रजिस्टर कर सकते हैं। ये प्रक्रिया बहुत ही आसान है। इसे आप अपने घर बैठे मोबाइल पर आसानी के साथ कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन स्टेप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप अपने कॉन्टेक्ट को अपडेट कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.licindia.in पर विजिट करना होगा। होम पेज के सबसे ऊपर कस्टमर सर्विस नाम की एक कैटेगरी शो होगी। उस पर स्क्रॉल करते ही आपको कई और सब कैटेगरी शो होंगी, जिनमें से आपको अपडेट योर कॉन्टेक्ट डिटेल्स ऑनलाइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
नए पेज पर आने के बाद अपडेट योर कॉन्टेक्ट डिटेल्स पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर जो नया पेज खुलेगा उस पर अपनी जानकारी दर्ज कर दें। जानकारी फिल करते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें कोई गड़बड़ी ना हो।
इसे करने के बाद डिक्लेरेशन बाक्स पर राइट क्लिक करके सबमिट कर दें। अब आपको अपना पॉलिसी नंबर फिल करना होगा। इसे दर्ज करने के बाद वेलिडेट पॉलिसी डिटेल्स पर क्लिक करें और पॉलिसी नंबर को सत्यापित करें। आपका कॉन्टेक्ट डिटेल्स LIC की वेबसाइट पर अपडेट हो जाएगा और आपको अपनी पॉलिसी की सभी जानकारियां वक्त वक्त पर एलर्ट या नोटिफिकेशन के रूप में मिलती रहेंगी।