फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Labour Ministry likely to notify this week the 5 year low 8.55 per cent interest on PF

2018 के लिए पीएफ पर मिलेगा 8.55 फीसदी ब्याज, जल्द जारी होगी अधिसूचना

Sun, 06 May 2018 03:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 May 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
Labour Ministry likely to notify this week the 5 year low 8.55 per cent interest on PF

वित्त वर्ष 2017-18 के लिए पीएफ पर 8.55 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पिछले पांच साल में सबसे कम होगा। वित्त मंत्रालय ईपीएफ की नई दरों को मंजूर कर चुका है। उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय श्रम मंत्रालय इसी हफ्ते इसकी अधिसूचना जारी कर देगा। वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान पांच करोड़ पीएफ लाभर्थियों को 8.65 फीसदी की दर से ब्याज मिला था।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर लगी आचार संहिता के कारण श्रम मंत्रालय ने नई दरें लागू करने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है। उम्मीद है कि इस हफ्ते चुनाव आयोग से अनुमति मिल जाएगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की शीर्ष संस्था केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड (सीबीटी) ने नई दरों के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेजा था, जिस पर वित्त मंत्रालय सहमति दे चुका है। श्रम मंत्रालय के नेतृत्व वाले सीबीटी ने 21 फरवरी, 2018 को हुई बैठक में पीएफ पर 8.55 फीसदी ब्याज लागू करने का फैसला किया था। 
विज्ञापन


पांच साल में सबसे कम दरें

 वित्त वर्ष        ब्याज दरें
2013-14               8.75
2014-15               8.75
2015-16               8.80
2016-17               8.65
2017-18               8.55

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed