फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kesco online services stalled in Kanpur, loss of 17 crores

कानपुर: नागरिकता कानून पर हिंसा के बाद इंटरनेट बंद, केस्को की ऑनलाइन सेवाएं ठप, 17 करोड़ का नुकसान

Mon, 23 Dec 2019 01:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 23 Dec 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
kesco online services stalled in Kanpur, loss of 17 crores
कानपुर में हिंसा के बाद कुछ ऐसे हैं हालात (रविवार की तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में इंटरनेट बंद होने से केस्को की ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह से ठप हैं। तीन दिनों से न तो उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन मिल रहे हैं और न बिजली बिल सही हो पा रहे हैं। भुगतान का काम भी अटका पड़ा है। स्मार्ट मीटरों के कनेक्शन का काम भी प्रभावित हुआ है। केस्को के ये सभी काम इंटरनेट के भरोसे हैं। कनेक्शन देने के लिए रिपोर्ट लगाने का माध्यम भी यही है।   
विज्ञापन


केस्को का ऑनलाइन सिस्टम एमपीएलएस (मल्टी प्रोटोकॉल लेबल स्विचिंग) क्लाउड बेस्ड सर्वर से संचालित होता है। इंटरनेट बंद होने से यह सिस्टम काम नहीं कर रहा है। इससे विभाग नए कनेक्शन नहीं दे पा रहा है। इसके अलावा शहर में लगे 75 हजार स्मार्ट मीटरों की रीडिंग भी अपडेट नहीं हो पा रही। स्मार्ट मीटरों में लगे टेलीकॉम कंपनी के चिप इंटरनेट बंद होने से ठप पड़े हैं।
विज्ञापन


वहीं जिनके मीटर बिल का भुगतान न होने से बंद हो गए थे, वे अभी तक चालू नहीं हो सके हैं। फॉल्ट की जानकारी अपडेट न होने से समस्या खड़ी हो गई है। फिलहाल, मैनुअल तरीके से होने वाले काम ही हो पा रहे हैं। तीन दिनों में केस्को को करीब 17 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट बंद होने से ढेरों काम प्रभावित हैं। बिलिंग भी नहीं हो पा रही है। इंटरनेट बहाल होने पर बिल भुगतान करने वालों की लंबी कतारें लगेंगी। ऐसे में ऑनलाइन भुगतान करके उपभोक्ता इस समस्या से निपट सकते हैं। 

चंद्रशेखर अंबेडकर, मीडिया प्रभारी, केस्को

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed