फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Jet Airways gets its first bid from a group of investors

बोली से पहले जेट एयरवेज को मिला निवेशकों का पहला प्रस्ताव

Thu, 09 May 2019 12:35 AM IST
गौरव द्विवेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 09 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Jet Airways gets its first bid from a group of investors
Jet Airways (file photo)

बोली लगाने की समयसीमा से ठीक दो दिन पहले, जेट एयरवेज को निवेशकों के एक अप्रत्याशित समूह से अपना पहला प्रस्ताव भेजा है। समूह में एक ब्रिटिश, एक एनआरआई, निवेश फर्म फ्यूचर ट्रेंड कैपिटल इन्वेस्टमेंट, रेडक्लिफ कैपिटल और एडिड पार्टनर्स शामिल हैं। फ्यूचर ट्रेंड और आदि पार्टनर्स ने पहले जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल के साथ मिलकर एयरलाइन के लिए अपनी रुचि जाहिर की। 

विज्ञापन


एयरलाइन स्टार्टअप एटमॉस्फियर इंटरकांटिनेंटल एयरलाइंस के संस्थापक जेसन अन्सवर्थ ने बताया, "हमने कल रात बोली प्रस्तुत की"। ब्रिटिश उद्यमी ने पहले जेट एयरवेज के सीईओ विनय दूबे को पत्र लिखा था, जो इस एयरलाइन को संभालने की पेशकश कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रभु ने दूसरी विमानन कंपनियों को आवंटित किए गए जेट एयरवेज के स्लॉट पर रिपोर्ट मांगी

वहीं, नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने जेट एयरवेज को आवंटित समय सारिणी (स्लॉट) दूसरी एयरलाइन कंपनियों को आवंटित किए जाने के मामले में रिपोर्ट मांगी है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि वित्तीय संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने परिचालन अस्थायी तौर पर बंद किया है। इसके बाद मंत्रालय ने दिल्ली और मुंबई में उसके छोड़े गए स्लॉट दूसरी एयरलाइन को आवंटित करने का फैसला किया। 


सूत्रों के मुताबिक, प्रभु ने नागर विमानन सचिव प्रदीप सिंह खरोला से जेट एयरवेज के उन स्लॉट के बारे में रिपोर्ट मांगी है, जिन्हें अन्य विमानन कंपनियों को आवंटित कर दिया गया है। रिपोर्ट को 11 मई तक सौंपने के लिए कहा गया है। एक अधिकारी ने पिछले महीने कहा था कि जेट एयरवेज के पास मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डों में 440 से ज्यादा स्लॉट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed