फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Jet Airways follows Air India, curtails menu on domestic flights

Air India के बाद जेट एयरवेज ने भी घटाया फ्लाइट में अपना मेन्यू

Fri, 04 Aug 2017 10:00 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Fri, 04 Aug 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
Jet Airways follows Air India, curtails menu on domestic flights
एयर इंडिया द्वारा फ्लाइट के दौरान खाने का मेन्यू कम करने के बाद प्राइवेट एयरलाइंस जेट एयरवेज भी इसी के रास्ते पर चल पड़ा है। जेट ने भी अपनी सभी घरेलू फ्लाइट्स पर खाने का मेन्यू 23 से घटाकर के सात कर दिया है। 
विज्ञापन


लंच और डिनर में मिलेंगे केवल फल
फ्लाइट में सफर के दौरान जेट एयरवेज लंच या डिनर के समय ऐसे लोगों को फल देगा, जिनको लेक्टोस, ग्लूटेन से एलर्जी है। जिनको इनसे एलर्जी नहीं है, उन यात्रियों को ब्रेड, सैंडविच और अन्य खाने पीने का सामान दिया जाएगा। 
विज्ञापन


अभी जेट की फ्लाइट पर मिलते हैं ये मेन्यू
जेट एयरवेज के प्रवक्ता के मुताबिक अभी सभी घरेलू उड़ानों पर बच्चों के लिए खाना, जैन खाना, डायबिटिज से पीड़ित लोगों के लिए खाना और फ्रूट प्लेटर देता है। इसके अलावा वेज और नॉनवेज खाना भी मिलता है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक हालांकि वेबसाइट पर छोटे बच्चों और बेबी फूड का कोई ऑप्शन नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले एयर इंडिया ने उठाया था कदम
एयर इंडिया एयरलाइंस ने फैसला लिया है कि वो अब इकोनॉमी क्लास में सफर करने वालों को खाने में नॉन वेज सर्व नहीं करेगी। एयरलाइंस की ओर से ये कदम उस वक्त उठाया गया है जब वो बड़े घाटे में चल रही है और केंद्र सरकार ने उसके शेयर्स बेचने का फैसला लिया है।

एयर इंडिया के एक अधिकारी जीपी राव ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि यह निर्णय (कोई गैर शाकाहारी भोजन) केवल घरेलू अर्थव्यवस्था कक्षा यात्रियों के लिए प्रभावी है। इससे खर्च और लागत में कमी आएगी।

एयर इंडिया के इस फैसले के पीछे जो वजह बताई गई है, वे बेहद अजीब मानी जा रही है। दरअसल, फ्लाइट में वेजिटेरियन यात्रियों को अक्सर नॉन वेज फूड के कारण परेशानी झेलनी पड़ती थी। यहीं सफाई देते हुए एयर इंडिया ने कहा कि अक्सर ऐगोवा एयरपोर्ट सा हुआ है कि वेजिटेरियन यात्रियों को नॉन वेज सर्व कर दिया जाता है, ऐसा न हो इसलिए ये कदम उठाया गया है।


हालांकि, घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स की बाकी क्लासिस में नॉन वेज सर्व किए जाएगा। एयर इंडिया चेयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर अश्वनी लोहानी ने कहा कि कंपनी ने फैसला लिया है कि इकोनॉमी क्लास में सिर्फ वेजिटेरियन फूड ही यात्रियों को सर्व किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक नॉन वेज के वेस्ट जाने और महंगा होने के चलते ये फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed