{"_id":"59b543cf4f1c1bfe7f8b5b4f","slug":"irda-give-approval-to-use-otp-to-open-e-insurance-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"IRDA: ऑनलाइन बीमा खाते के लिए कर सकेंगे OTP पासवर्ड का इस्तेमाल","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
IRDA: ऑनलाइन बीमा खाते के लिए कर सकेंगे OTP पासवर्ड का इस्तेमाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Sep 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
IRDA
भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDA) ने ई-बीमा खाता खोलने के लिए इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर के विकल्प के रूप में वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
पढ़ें: Paytm अब बेचेगा इंश्योरेंस प्रोडक्ट, 3 साल के लिए इरडा से मिला लाइसेंस
विज्ञापन
अधिक से अधिक लोगों को बीमा के दायरे में लाने के प्रयास में सुधार के तहत इरडा ने यूआईडीएआई द्वारा दी जाने वाली ई-केवाईसी की सुविधा को भी मंजूरी दी है, जो यूनिक आधार नंबर प्रदान करता है।
विज्ञापन
पढ़ें: सहारा लाइफ पर इरडा के फैसले पर यथास्थिति रखने का आदेश
इरडा ने कहा कि बीमा के विकास की अनिवार्यता तथा काफी कम खर्च में बीमा धारक तक पहुंच बनाने के तहत इसने कई कदम उठाए हैं, जिनमें इंश्योरेंस ई-कॉमर्स, इलेक्ट्रॉनिक बीमा पॉलिसी जारी करना तथा इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का रख-रखाव शामिल है।