फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Internet on flights in India, Centre Government is likely to permit Wifi by August-end

जल्द ही फ्लाइट में उठा सकेंगे वाई-फाई का लुत्फ!

Mon, 22 May 2017 10:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Mon, 22 May 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
 Internet on flights in India, Centre Government is likely to permit Wifi by August-end
वाई-फाई

जल्द ही फ्लाइट में वाईफाई के इस्तेमाल का आपका सपना पूरा होने वाला है। अगस्त महीने के आखिर तक आप इस सुविधा का लुत्फ उठा पाएंगे क्योंकि केंद्र सरकार अगस्त के अंत तक इसे मंजूरी दे सकती है। 

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के ज्वाइंट डीजी ललित गुप्ता ने बताया कि हम दूरसंचार विभाग से इसको मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरलाइंस इसके लिए विमानन मंत्रालय से बातचीत कर रहा है। बता दें वर्तमान में सुरक्षा कारणों की वजह से भारतीय फ्लाइट्स में वाईफाई के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्ता ने आगे बताया कि जेट एयरवेज और स्पाइसजेट जैसे भारतीय वाहक 2018 के मध्य में वाई-फाई फिटेड बोइंग 737 मैक्स की डिलीवरी लेने के लिए तैयार हैं।

दुनिया भर में लगभग 70 एयरलाइंस यात्रियों को ईमेल, लाइवस्ट्रीम, सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने, फिल्में डाउनलोड करने और कॉल करने की इजाजत देता है। इसमें एयर फ्रांस, लुफ्थांसा, ब्रिटिश एयरवेज, सिंगापुर एयरलाइंस, अमीरात और इतिहाद जैसे भारत तक उड़ान भरने वाले वाहक शामिल हैं।

भारत में, जेट एयरवेज और विस्तारा जैसी एयरलाइंस, विमान के गैर-इंटरनेट वाई-फाई से लिंक करके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर डाउनलोड किए जाने वाले पहले से लोड किए गए सामग्री की लाइब्रेरी प्रदान करती हैं। जबकि स्पाइसजेट जून के अंत तक ये सुविधा प्रदान करेगा। यह समझना चाहिए कि वाई-फाई वायरलेस लोकल एरिया नेटवर्किंग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed