{"_id":"5f8b12a226dd2728101d111f","slug":"indigo-will-charge-100-rupees-from-passengers-for-checking-in-at-airport-counters","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई अड्डे के काउंटरों पर चेक-इन कराने के लिए यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क वसूलेगी इंडिगो","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
हवाई अड्डे के काउंटरों पर चेक-इन कराने के लिए यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क वसूलेगी इंडिगो
Sat, 17 Oct 2020 09:20 PM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 17 Oct 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
इंडिगो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमान सेवा कंपनी इंडिगो शनिवार से हवाई अड्डे के काउंटरों पर चेक-इन कराने के इच्छुक यात्रियों से 100 रुपये सेवा शुल्क वसूल करेगी। कंपनी ने यह जानकारी दी है। बता दें कि कि उड्डयन मंत्रालय ने मई में कोरोना वायरस के मद्देनजर यात्रियों के लिये वेब चेक-इन अनिवार्य कर दी थी, ताकि लोगों को हवाई अड्डों पर चीजों को छूना न पड़े।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है, 'इंडिगो ने हवाई अड्डों पर चेक-इन कराने वालों से 100 रुपये सेवा शुल्क वसूलने का फैसला किया है, जो 17 अक्तूबर 2020 से प्रभावी होगा। बयान में कहा गया है कि हम यात्रियों को सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हमारी वेबसाइट और मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर वेब चेक-इन कराने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हवाई अड्डे पर चेक-इन कराने के लिये 17 अक्टूबर 2020 से 100 रुपये सेवा शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन