फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   India has great growth potential, will find another opportunity post Zee merger collapse: Sony

Zee Sony Merger: 'भारत में विकास की अपार संभावनाएं', जी संग विलय प्रक्रिया रद्द होने पर सोनी के अधिकारी बोले

Fri, 16 Feb 2024 05:27 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 16 Feb 2024 05:27 PM IST
सार

Zee Sony Merger: सोनी ने पिछले महीने अपनी दो भारतीय इकाइयों कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट और बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (बीईपीएल) का जेडईईएल के साथ विलय करने के लिए ज़ी एंटरटेनमेंट लिमिटेड के साथ एक समझौता रद्द कर दिया था। 

विज्ञापन
India has great growth potential, will find another opportunity post Zee merger collapse: Sony
जी एंटरटेनमेंट-सोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जी के साथ अपनी भारतीय शाखा के प्रस्तावित विलय प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सोनी भारत में योजना बदलते हुए नए विकल्पों की तलाश करेगा। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है। सोनी के सीओओ-सीएफओ व अध्यक्ष हिरोकी तोतोकी ने कहा कि भारत एक बहुत ही आकर्षक बाजार है जहां वह निवेश करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा, "लंबे समय में भारत में वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं। यह एक बहुत ही आकर्षक बाजार है। इसलिए, हम विभिन्न नए अवसरों की तलाश करने की कोशिश करेंगे।" 

विज्ञापन


सोनी ने पिछले महीने अपनी दो भारतीय इकाइयों कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट और बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (बीईपीएल) का जेडईईएल के साथ विलय करने के लिए ज़ी एंटरटेनमेंट लिमिटेड के साथ एक समझौता रद्द कर दिया था। 
विज्ञापन


सोनी समूह की कॉरपोरेशन (एसजीसी) ने कहा था कि जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज विलय की शर्तों को पूरा नहीं करता है। कंपनी ने एसआईएसी के समक्ष मध्यस्थता कार्यवाही शुरू कर टर्मिनेशन फीस के रूप में 9 करोड़ डॉलर (लगभग 748.5 करोड़ रुपये) का दावा किया था। उधर, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ज़ेडल) ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में याचिका दायर कर सोनी ग्रुप को विलय योजना लागू करने का निर्देश देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर (एसआईएसी) ने 4 फरवरी को सोनी समूह की उस अंतरिम याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उसने जेडईईएल को असफल विलय को लागू करने के लिए एनसीएलटी में जाने से रोकने की मांग की थी।


एनसीएलटी की मुंबई पीठ इस संबंध में दायर याचिका पर सोनी को पहले ही नोटिस जारी कर चुकी है। एनसीएलटी ने 10 अगस्त, 2023 को विलय की योजना को मंजूरी दी थी, जिससे 10 बिलियन अमरीकी डालर की एक मीडिया इकाई बन सकती थी। यदि विलय पूरा हो जाता, तो संयुक्त इकाई के पास 70 से अधिक टीवी चैनल, दो वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाएं - जी5 और सोनी लिव - और दो फिल्म स्टूडियो- जी स्टूडियोज और सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया का स्वामित होता। इस तरह यह देश का सबसे बड़ा मनोरंजन नेटवर्क होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed