फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   India Handloom brand made partnership with Fashions and Retail Ltd, Aditya Birla

आदित्य बिरला फैशन ने ‘इंडिया हैंडलूम ब्रांड’ के साथ की साझेदारी,उतारे हैंडलूम शर्ट

Tue, 29 Nov 2016 01:15 PM IST
अभिषेक/ अमर उजाला, दिल्ली
अभिषेक/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 29 Nov 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
 India Handloom brand made partnership with Fashions and Retail Ltd, Aditya Birla
Smiriti Irani at Peter England

आदित्य बिरला फैशन एंड र‌िटेल लि. (एबीएफआरएल) के सर्वाधिक सफल मेन्सवेयर ब्रांड ‘पीटर इंग्लैंड’ ने आज भारत सरकार के ‘इंडिया हैंडलूम ब्रांड’ के साथ एक रणनीतिक सहयोग की घोषणा की। इसका उद्देश्य भारतीय हैंडलूम उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए एक साथ मिलकर कार्य करना है। इस रणनीतिक साझेदारी की घोषणा दिल्ली में माननीय केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी व  ब्रांड हेड, पीटर इंग्लैंड मनीष सिंघई, की उपस्थिति में की गयी।

विज्ञापन

  
बुनकरों के शानदार हस्तशिल्प एवं भारतीय हैंडलूम उद्योग की समृद्ध विरासत को सेलिब्रेट करने के उद्देश्य से पीटर इंग्लैंड पर्यावरण हितैषी और जिम्मेदार फैशन को प्रोत्साहित करता है, जो स्थायित्वपूर्ण होने के साथ ही साथ पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचाता है। भारतीय बुनकरों एवं उनके कार्य को समर्थन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध पीटर इंग्लैंड भारत सरकार के ‘‘इंडिया हैंडलूम ब्रांड’’ की साझेदारी से हैंडलूम शर्ट्स की एक्सक्लूसिव श्रृंखला को डिजाइन करेगा।
विज्ञापन

 
इस पहल का शुभारंभ करने के लिए पीटर इंग्लैंड ने पहली बार एक एक्सक्लूसिव ‘‘इंडिया हैंडलूम ब्रांड’’ कलेक्शन को विकसित करने के लिए आंध्र प्रदेश में मंगलगिरि के हैंडलूम बुनकरों के साथ गठजोड़ किया है। इन परिधानों को शत-प्रतिशत हैंडलूम फैब्रिक के इस्तेमाल से तैयार किया गया है, जो स्टाइल और आरामदेयता के मामले में अनूठा है और इस प्रकार यह इस फैशन परिधान की श्रृंखला को सही मायनों में भारतीय एवं प्रमाणिक बनाता है। इसके अतिरिक्त यह कलेक्शन दोनों ही संस्थाओं के लोगों को प्रदर्शित करेगा - इन परिधानों पर पीटर इंग्लैंड के लोगो के साथ भारत सरकार के ‘इंडिया हैंडलूम ब्रांड’’ को प्रदर्शित किया जाएगा, जो सामाजिक रुप से उत्तरदायी कॉर्पोरेट सिटीजन की भावना को प्रदर्शित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

  

 

मेक इन इंडिया को मिलेगा बढ़ावा

 India Handloom brand made partnership with Fashions and Retail Ltd, Aditya Birla
Smiriti Irani at Peter England

नए कलेक्शन के अनावरण पर माननीय केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने कहा कि, ‘‘प्रमाणिक हैंडलूम उत्पाद को सदैव ही भारतीय उपभोक्ताओं के करीब पाया गया है। आदित्य बिरला फैशन के साथ हमारी साझेदारी बुनकरों को बाजार में अपने उत्पादों को उपलब्ध करा कर इस मांग को पूरा करने में सहायता करेगी। बुनकरों को पीटर इंग्लैंड और उसके प्रत्यक्ष विक्रय चैनल के साथ उनके बेहतरीन क्वालिटी के कपड़ों को पुरुष फैशन परिधानों के बाजार में सही मूल्य एवं दृश्यता भी प्राप्त होगी।’’

वहीं इस सहयोग पर टिप्पणी करते हुए मनीष सिंघई, ब्रांड हेड - पीटर इंग्लैंड, मदुरा एफएंडएल ने कहा कि, ‘‘हम इस पहल के लिए भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के साथ साझेदारी कर काफी प्रसन्न हैं, जो माननीय प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया विजन को विस्तार प्रदान करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कपड़ा मंत्रालय के साथ निकटता से कार्य करते हुए पीटर इंग्लैंड का लक्ष्य हस्तकरघा की समृद्ध भारतीय विरासत को भारतीय उपभोक्ताओं के नजदीक लाना है।
   
गौरतलब है कि ‘‘इंडिया हैंडलूम ब्रांड’’ को भारत के माननीय प्रधानमंत्री ने 7 अगस्त 2015 को लॉन्च किया था, इसका उद्देश्य पर्यावरण पर बिना किसी प्रभाव और बिना किसी खराबी के उच्च क्वालिटी के हैंडलूम उत्पादों की ब्रांडिंग को प्रोत्साहित करना है। ‘इंडिया हैंडलूम ब्रांड’ कच्ची सामग्री, प्रोसेसिंग, अलंकरण, बुनकरी की डिजाइन और अन्य मानदंडों के मामले में हैंडलूम उत्पादों की गुणवत्ता का एक प्रमाण है। इसके अतिरिक्त ग्राहकों का विश्वास जीतने के लिए सामाजिक और पर्यावरणीय नियमों का अनुपालन भी किया जाता है। 
     
पीटर इंग्लैंड प्रारंभिक तौर पर 18 से 20 स्टाइल्स के शर्ट्स के अनूठे कलेक्शन को दिल्ली एवं एनसीआर के पीटर इंग्लैंड के स्टोर्स में 1699 रुपए की प्रारंभिक कीमत में खुदरा बिक्री के लिए पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed