फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   India blocks Chinese firms other neighbours in commercial coal auction

कमर्शियल कोयला नीलामी में चीन की कंपनियों पर रोक, कोयला मंत्रालय ने लिया फैसला

Tue, 04 Aug 2020 02:11 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 04 Aug 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
India blocks Chinese firms other neighbours in commercial coal auction
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

भारत व्यावसायिक कोयला नीलामी को लेकर अपने पड़ोसी देशों पर रोक लगाएगा। सरकार ने इस बात की जानकारी दी है कि पूर्वी लद्दाख में जारी सीमा तनाव के बीच नई दिल्ली और बीजिंग के बीच बातचीत हो रही है। कोयला खनन के लिए ऑटोमैटिक रूट के तहत केंद्र सरकार ने 100 फीसदी एफडीआई को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन



इसमें संबंधित प्रोसेसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी शामिल होगा। देश के कोयला मंत्रालय ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि अप्रैल में एफडीआई योजना में एक संशोधन किया गया था, जिसमें कहा गया था कि भारत अपनी सीमा से लगने वाले देशों के प्रवेश पर रोक लगाएगा।
विज्ञापन


सरकार ने यह फैसला तब लिया जब पूर्वी लद्दाख पर चीन और भारत के बीच तनातनी चल रही थी और भारत ने अपने प्रोजेक्ट्स में चीन की भागीदारी को कम करने की फैसला किया था। चीनी कंपनियों को पिछले महीने रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर संबंधित अधिकारियों की मंजूरी के बिना भारत सरकार की खरीद के लिए बोलियों में भाग लेने से रोक दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी की खनन कंपनियां जैसे चीन स्नेहुआ और चीन कोल एनर्जी दुनिया की टॉप दस सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनियों में से एक हैं। जून में केंद्र सरकार ने कोयला खनन के लिए कमर्शियल खनन और बिक्री के लिए नीलामी बोली थी। विदेशी खिलाड़ियों, गैर-खनन कंपनियों और बड़ी खनन कंपनियों को आकर्षित करने के लिए बोली लगाने की शर्तों को उसी तरह बनाया गया। 


मई 2020 में केंद्र ने कोल माइन्स स्पेशल प्रोविजन एक्ट 2015 में संशोधन किया ताकि नीलामी की प्रक्रिया को आसान किया जा सके और विशेष निवेशकों को आकर्षित किया जा सके। कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि मौजूदा समय में 100 फीसदी एफडीआई करना सबसे बड़ी बात है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के प्रवेश से भारत में कोयला बाजार कुशल और प्रतिस्पर्धी बनेगा।

41 कोल ब्लॉक्स की नीलामी के साथ कोयला मंत्रालय ने कमर्शियल कोल माइनिंग ऑक्शन की शुरुआत कर दी है। इन 41 खदानों से खदान वाले राज्यों को सालाना 20,000 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। टेंडर डॉक्यूमेंट के लिए बिक्री की आखिरी तारीख 14 अगस्त और बोली जमा करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त है।

हालांकि 30 जुलाई के कोयला मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक निवेशकों की समय सीमा बढ़ाने की अपील कर विचार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed