फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   if you invest in shares news is for you

सेंसेक्स ने पहली बार 37 हजार का आंकड़ा पार कर रचा इतिहास

Thu, 26 Jul 2018 01:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Jul 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
if you invest in shares news is for you
बाजार में उछाल

विज्ञापन

शेयर बाजार से अच्छी खबर है। सेंसेक्स और निफ्टी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर को पार कर गया। पहली बार सेंसेक्स 140 अंकों की तेजी के साथ 37,000 के स्तर पर पहुंच गया. जोकि अबतक का सबसे उंचा स्तर है। वहीं, निफ्टी भी 35 अंकों की तेजी के साथ 11,162.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।  जबकि निफ्टी ने नया रिकॉर्ड उच्चतम स्तर बनाया है। निफ्टी 11,171.5 के पार निकल गया है।

बुधवार: बाजार का हाल
 

इन शेयरों में दिखा उछाल-

पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, ऑटो, फार्मा और कैपिटल गुड्स शेयरों में काफी खरीदारी हो रही है। अंबूजा सीमेंट, आईटीसी, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट,आयशर मोटर्स, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल और इंडसइंड बैंक 2.2-0.7 फीसदी तक चढ़े हैं सिर्फ मेटल और आईटी शेयरों में दबाव दिख रहा है।

विज्ञापन


इन शेयरों में गिरावट-
सन फार्मा ,एचपीसीएल, अदानी पावर,भारती इंफ्राटेल,  बीपीसीएल,  एचयूएल, हीरो मोटो, और टाटा स्टील 1.8-0.3 फीसदी तक गिरे हैं।

बुधवार को अंतराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी बाजार नैस्डैक में रिकॉर्ड तेजी देखी गई। नैस्डैक कंपोजिट रिकॉर्ड स्तर पर जाकर बंद हुआ और जानकारों का मानना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को यूरोपीयन यूनियन से व्यापारिक रियायतें मिलने और तकनीकी शेयरों में मजबूती की वजह से बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा है। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 172.16 अंक या 0.68% की मजबूती के साथ 25,414.10 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 91.47 अंक या 1.17% की तेजी के साथ 7,932.24 पर बंद हुआ.
विज्ञापन
विज्ञापन


वही आज भी बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। रूपये की बात करें तो वो भी अप तक के उच्चतम स्तर पर 68.71 प्रति डॉलर पर खुला है जबकि कल 68.79 पर बंद हुआ था।

निवेशकों के लिए ये समय काफी अच्छा है और आने वाले दिनों में भी बाजार के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed