{"_id":"597bcfdf4f1c1bf5768b4715","slug":"ideas-for-increasing-itr-s-deadlines-july-31-may-be-the-last-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITR की डेडलाइन बढ़ाने पर हो रहा है विचार, 31 जुलाई है अभी आखिरी तारीख ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
ITR की डेडलाइन बढ़ाने पर हो रहा है विचार, 31 जुलाई है अभी आखिरी तारीख
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 29 Jul 2017 05:29 AM IST
विज्ञापन
ITR
सरकार इनकम टैक्स रिर्टन (ITR) फाइल करने की डेडलाइन को आगे बढ़ाने पर रायशुमारी कर रही है। अभी आईटीआर की आखिरी तारीख 31 जुलाई है जिसके आगे बढ़ाए जाने की संभावना है। ये जानकारी वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। बता दें कि इस बात पर फैसला होते ही आईटीआर भरने की तारीख की सरकार जल्द घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि करदाताओं की मुश्किलों को देखते हुए आईटीआर की तारीख आगे करने पर विचार विमर्श किया जा रहा है। तो दूसरी और देशभर में आधार को बेहद अनिवार्य दस्तावेज मानते हुए उसे आईटीआर के लिए पैन कार्ड के साथ लिंक करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक इस प्रकिया में देश के 45 प्रतिशत टैक्स पेयर्स का ही पैन कार्ड आधार से लिंक हो पाया है। वहीं, गुजरात और असम जैसे बाढ़ वाले इलाकों में टैक्स पेयर्स को अलग रख उन्हें आगे लिए मोहलत दी जाने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन