फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Hybrid varieties of tomatoes developed by ICAR raise hopes of stability in market

बढ़ते दामों के बीच राहत: 20 से भी ज्यादा दिन सुरक्षित रख पाएंगे इन किस्मों के टमाटर; इस संकट पर भी लगेगी लगाम

Mon, 15 Jul 2024 10:31 PM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 15 Jul 2024 10:31 PM IST
सार

आईसीएआर के महानिदेशक हिमांशु पाठक ने कहा कि 100 दिन में नई बीज किस्में और नई तकनीक के साथ संस्थान एक नई पहल की शुरुआत करेगा। इसमें खेत स्तर पर उच्च उपज वाली बीच किस्म बीज हब की स्थापना के साथ-साथ जिलों में तिलहन और दालों के लिए विशिष्ट केंद्र शामिल है।

विज्ञापन
Hybrid varieties of tomatoes developed by ICAR raise hopes of stability in market
टमाटर की फसल। फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देश में इन दिनों  टमाटर की कीमतें आसमान पर हैं। कहीं 100 तो कहीं 80 रुपये प्रति किलो तक टमाटर बिक रहा है। इस बीच, आईसीएआर के महानिदेशक हिमांशु पाठक ने एक बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अपने बेंगलुरू स्थित संस्थान में टमाटर की दो ऐसी संकर प्रजाति विकसित कर रहा है जो भविष्य में संकट से बचा सकता है।  

विज्ञापन


आईसीएआर के स्थापना दिवस समारोह को लेकर सोमवार को पूसा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईसीएआर के महानिदेशक हिमांशु पाठक ने बताया कि भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान (आईआईएचआर) द्वारा विकसित की गई संकर टमाटर की किस्में, अर्का रक्षक और अर्का अबेध ऐसी हो किस्म हैं, जो तीन सप्ताह से भी ज्यादा दिनों तक सुरक्षित रह सकती हैं। हमें इन किस्मों के तहत क्षेत्र का विस्तार करने की जरूरत है। इससे भविष्य में बढ़ती कीमतों पर भी लगाम लग सकती है। 
विज्ञापन


आईआईएचआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक चन्द्रशेखर सी के अनुसार, 2012 में विकसित भारत का पहला ट्रिपल रोग प्रतिरोधी टमाटर एफ1 हाइब्रिड अर्का रक्षक की खेती वर्तमान में 7,000 हेक्टेयर में की जाती है। इस हाइब्रिड तकनीक का लाइसेंस 11 कंपनियों को दिया गया है। 2012-22 के दौरान बीज बिक्री से 3,600 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। वहीं, तीन साल विकसित की गई टमाटर की अर्का अबेध किस्म तीन सप्ताह या उससे भी अधिक समय तक सुरक्षित रह सकती है। यह दूर के बाजारों के लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ये भी बताया कि टमाटर की ये दोनों किस्में लीफ कर्ल वायरस, बैक्टीरियल विल्ट और अर्ली ब्लाइट सहित कई बीमारियों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता भी प्रदान करती हैं।

महानिदेशक हिमांशु पाठक ने कहा कि 100 दिन में नई बीज किस्में और नई तकनीक के साथ संस्थान एक नई पहल की शुरुआत करेगा। इसमें खेत स्तर पर उच्च उपज वाली बीच किस्म बीज हब की स्थापना के साथ-साथ जिलों में तिलहन और दालों के लिए विशिष्ट केंद्र शामिल है। इसके अलावा इस समारोह में 40 नई प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया जाएगा, साथ ही 10 नए समझौता ज्ञापनों के माध्यम से व्यावसायिकरण भी किया जाएगा। इसमें देश विदेश के कृषि विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। पाठक ने बताया 2023- 24 के दौरान संस्थान ने 47 फसलों की कुल 323 किस्में जारी की हैं। इसमें 156 अनाज की किस्में है। 42 तिलहन की 19 पशु एवं अन्य चारा, 12 गन्ने की उन्नत किस्में शामिल हैं।


इसके अलावा 289 जलवायु अनुकूल किस्में भी हैं 24 फसलों के लिए पोषक तत्व प्रबंधन के लिए प्रक्रिया का पालन किया गया है। इसके अलावा मछली प्रजाति के लिए अधिक प्रजनन वाली मछलियों को विकसित करना, रोबोटिक अनुसंधान और वैज्ञानिक प्रगति और खेत और वैज्ञानिक अनुप्रयोग के बीच की खाई को पाटने का काम भी नवीन पद्धतियों के माध्यम से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed