फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Hurun Rich List: 100 founders of 59 startups is in list, know which two famous faces are out of the top-200?

Hurun Rich List: 59 स्टार्टअप्स के 100 संस्थापक लिस्ट में, जानें कौन दो फेमस चेहरे टॉप-200 से बाहर हुए?

Wed, 21 Sep 2022 05:34 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 21 Sep 2022 05:34 PM IST
सार

Hurun Rich List: आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शामिल नवधनाढ्यों की औसत उम्र 40 वर्ष है। हुरून इंडिया की रिच लिस्ट के अनुसार इस वर्ष इसमें शामिल सबसे कम उम्र के उद्यमी की आयु महज 19 वर्ष है।

विज्ञापन
Hurun Rich List: 100 founders of 59 startups is in list, know which two famous faces are out of the top-200?
Startup

विस्तार

देश में पहली बार 59 स्टार्टअप्स के 100 संस्थापकों को आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में जगह दी गई है। उनकी कुल उनकी कुल मार्केट वैल्यू 5.06 लाख करोड़ रुपये रही है। इनमें से 65 संस्थापक 37 यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स के हैं। इस लिस्ट में भी गौतम अदाणी ने मुकेश अंबानी को पछाड़ दिया है और नंबर एक पर काबिज हो गए हैं।

विज्ञापन

आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शामिल नवधनाढ्यों की औसत उम्र 40 वर्ष है। हुरून इंडिया की रिच लिस्ट के अनुसार दस वर्ष पहले इस सूची में शामिल लाेगों में सबसे युवा उद्यमी 37 वर्ष के थे, पिछले वर्ष सबसे कम उम्र के उद्यमी 23 वर्ष के थे पर इस वर्ष सबसे कम उम्र के उद्यमी की आयु महज 19 वर्ष है।

विज्ञापन


नायका की फाल्गुनी नायर के अलावे इस लिस्ट में जगह बनाने वालों में बायजू के संस्थापक बायजू रविंद्रण (30,600 करोड़ रुपए), जेरोधा के नितिन कामथ (24,400 करोड़), निखिल कामथ (17,500 करोड़), इंफोएज के संजीव बिखचंदानी (19,600 करोड़), क्रेड के कुणाल शाह (15,000 करोड़), अपग्रैड्स के रॉनी स्क्रूवाला (12,800 करोड़), ओला के भाविश अग्रवाल (11,700 करोड़), इरुडिटस एजुकेशन के अश्विन दामेरा (11,200 करोड़), जेटाज दिव्यांक तुराखिया (11,200 करोड़), भाविन तुराखिया (10,800 करोड़) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुरुन इंडिया के रहमान जुनैद ने इस लिस्ट के बारे में शेयर करते हुए लिखा है कि कुछ हाई प्रोफाइल स्टार्टअप्स के आईपीओ ने संस्थागत और खुदरा निवेशकों के बीच फैले मूल्यांकन को साकार कर दिया है। हमें विश्वास है कि स्टार्टअप्स का पैसे बनाना जारी रहेगा। हालांकि, खेल के नियम बदलते रहेंगे।

जेप्टो के कोफाउंडर केवल्य और आदित लिस्ट में जगह बनाने वाले सबसे युवा 

फिजिक्सवाला के अलख पांडेय ने 4000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ लिस्ट में पहली बार जगह बनाई है। बता दें कि उनका एडटेक स्टार्टअप हाल ही में यूनिकॉर्न स्टार्टअप बन गया है। जेप्टो के कोफाउंडर 19 वर्ष के कैवल्य वोहरा लिस्ट में जगह बनाने वाले देश के सबसे युवा और पहले टीनएजर हैं। आईआईएफएल हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 के अनुसार वोहरा की नेट वर्थ 1,000 करोड़ रुपये है। वहीं उनके टीममेट और 20 वर्षीय आदित पालिचा की व्यक्तिगत संपत्ति 1200 करोड़ रुपये है। वोहरा और पालिचा दोनों स्टैनफोर्ड के छात्र थे, उन्होंने उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान पाठ्यक्रम को छोड़ने का फैसला किया। ये दोनों दोस्त बचपन में दुबई में पले-बढ़े थे। इन्होंने भारत में कोरोनोवायरस संकट के बीच तेजी से बढ़ते ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया।

गौतम अदाणी के भाई विनोद शांतिलाल अदाणी लिस्ट में सबसे धनवान अप्रवासी

हुरुन इंडिया वेल्थ लिस्ट में कुल 94 अमीर अप्रवासी भारतीयों ने भी जगह बनाई है जिसमें विनोद शांतिलाल अदाणी ने हर दिन 102 करोड़ रुपये की संपत्ति जोड़ा है। इस सूची में हिंदुजा ब्रदर्स दूसरे स्थान पर है और उकी संपत्ति 1.65 लाख करोड़ रुपये है। इसके बाद आर्सलर मित्तल के लक्ष्मी निवास मित्तल का स्थान है जिनके पास 1.5 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। विनोद शांतिलाल अदाणी दुनिया के दुसरे नंबर के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी के भाई हैं। उन्होंने 1976 भिवाड़ी में वी आर टेक्सटाइल्स नाम की कंपनी के जरिए पावर लूम स्थापित कर सफर की शुरुआत की थी इसके बाद उन्होंने सिंगापुर में दफ्तर खोला। वर्ष 1994 से वे दुबई में में रहते हैं और वहीं से अपने कारोबार का संचालन करते हैं। दुबई में उन्होंने चीनी, ऑयल, एल्यूमिनियम, कॉपर और आयरन स्क्रैप का कारोबार किया। वे उत्पादक देशों से ये सामान खरीदकर खपत करने वाले देशों में बेचते हैं।

इस बार के लिस्ट में देखने वाली बात यह है कि स्टार्टअप की दुनिया के पोस्टरब्वाइज सचिन बंसल और बिन्नी बंसल टॉप 200 लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। उनकी संपत्ति क्रमशः 8400 करोड़ रुपये और 8100 कारोड़ रुपये रह गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed