{"_id":"5d02e778bdec226d6f73caf4","slug":"government-will-issue-10-million-new-kisan-credit-cards-in-the-next-100-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 दिन में एक करोड़ नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी करेगी सरकार","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
100 दिन में एक करोड़ नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी करेगी सरकार
Fri, 14 Jun 2019 06:06 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 14 Jun 2019 06:06 AM IST
विज्ञापन
आगामी रबी की फसल की बुवाई के दौरान किसानों को बैंक से कर्ज लेने में अप परेशानी नहीं होगी। इसके लिए सरकार ने आगामी 100 दिनों के अंदर कम-से-कम एक करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। किसानों को आसानी से यह कार्ड मिल सके, इसके लिए बैंकों को आवेदन मिलने के दो सप्ताह के अंदर न सिर्फ यह कार्ड जारी करने को कहा गया है बल्कि उन्हें विशेष शिविर लगाकर भी इसके वितरण का आदेश दिया गया है। इस कार्य में केंद्र ने सभी राज्यों से सहयोग मांगा है।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों से बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, लघु एवं सीमांत किसानों के लिए किसान पेंशन योजना और कुछ अन्य योजनाओं पर चर्चा हुई। हालांकि, सबसे अधिक जोर किसान क्रेडिट कार्ड पर रहा। उन्होंने 100 दिनों के अंदर केंद्र सरकार के इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्यों से सहयोग मांगा। वर्तमान में देश में करीब 6.95 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड ही सक्रिय हैं।

बैंकों को तेजी से काम करने के निर्देश
सरकार ने बैंकों से इस दिशा में तेजी से काम करने को कहा है। इससे पहले इस संबंध में कृषि एवं वित्त मंत्रालय के उच्च अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। इस योजना से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि अब भी करोड़ों किसानों के पास खेती करने के लिए सांस्थानिक वित्त की उपलब्धता नहीं है। वे मजबूरीवश सूदखोरों या महाजनों के चंगुल में फंसते हैं। इसलिए सरकार चाहती है कि जिस तरह फाइनेंशियल इंक्लूजन के जरिए आम लोगों का खाता खुलवाया गया, उसी तरह किसानों को भी केसीसी जारी किया जाए।
विज्ञापन