{"_id":"5b30916d4f1c1bb16e8b9b7e","slug":"government-swaps-an-oil-and-gas-field-auction-for-one-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने तेल व गैस फील्ड की नीलामी एक महीने के लिए टाली","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
सरकार ने तेल व गैस फील्ड की नीलामी एक महीने के लिए टाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
JOB ONGC
सरकार ने 60 तेल एवं गैस क्षेत्रों के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया को एक महीने के लिए टाल दिया है। ये क्षेत्र खोजे गए छोटे तेल-गैस क्षेत्रों (डीएसएफ) के लिए दूसरे चरण की बोली प्रक्रिया के तहत पेश किए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि डीएसएफ-दो को मध्य जून तक लांच किया जाना था, लेकिन अब यह जुलाई से पहले नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने हालांकि इसमें होने वाली देरी का कारण नहीं बताया। सरकार 2016 में नई डीएसएफ नीति लेकर आई थी। इसके तहत सरकारी कंपनी आयल एंड नेचुरल गैस कॉर्प (ओएनजीसी) और ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) के खोजे गए छोटे क्षेत्रों को उदार शर्तों पर पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन