फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   government hikes import duty on 15 items to curb rising current account deficit

घाटा कम करने के लिए सरकार ने टेलीकॉम सहित 15 उत्पादों पर बढ़ाया आयात शुल्क

Fri, 12 Oct 2018 10:11 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
government hikes import duty on 15 items to curb rising current account deficit

केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों और रुपये में लगातार हो रही गिरावट के मद्देनजर टेलीकॉम उपकरणों सहित 15 उत्पादों पर उत्पाद शुल्क को बढ़ा दिया है। टेलीकॉम उपकरणों में बेस स्टेशन और डिजिटल लाइन प्रणाली सहित चुनिंदा संचार उपकरणों पर आयात शुल्क बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया।

विज्ञापन


यह दूसरी बार है जब सरकार ने आयात शुल्क बढ़ाया है। इससे पहले 26 सितंबर को घरेलू रेफ्रिजरेटरों और एअर कंडीशनरों सहित 19 वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ाया गया था। सरकार ने चालू खाते के घाटे को बढ़ने से रोकने के लिए गैर जरूरी आयात में कमी लाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने एक अधिसूचना में कहा कि आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी 12 अक्टूबर से प्रभाव में आ जाएगी।

सात उत्पादों पर शुल्क 20 फीसदी हुआ

इस लिस्ट में 7 प्रोडक्ट पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दी गई है। इसके अलावा कुल 8 उत्पादों पर आयात शुल्क 0 से बढ़कर 10 फीसदी हो गया है। मोबाइल से जुड़े सामान पर शुल्क भी बढ़ गया है। वहीं, 9 उत्पादों के पीसीबीए पर 10 फीसदी ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed