फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Gold Price Aaj Ka Sone Aur Chandi Ka Bhav Gold And Silver Price News

Gold Silver Price: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट के बीच सोना 50 रुपये बढ़ा, चांदी 500 रुपये लुढ़की

Mon, 15 Jul 2024 05:52 PM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 15 Jul 2024 05:52 PM IST
सार

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन ने कहा कि सोने की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया, लेकिन पिछले हफ्ते अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) डेटा के बाद यह 2,400 अमेरिकी डॉलर से ऊपर रहने में कामयाब रहा।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone Aur Chandi Ka Bhav Gold And Silver Price News
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Agency

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बाद भी दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 50 रुपये की तेजी के साथ 75,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन ने बताया कि घरेलू मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि, वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख से बढ़त सीमित रही।

विज्ञापन


वहीं बात अगर चांदी की करें तो उसकी कीमतें 500 रुपये गिरकर 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गईं। पिछले सत्र में यह 94,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुईं थीं। 
विज्ञापन

 विदेशी बाजारों में कॉमेक्स पर हाजिर सोने का 3.51 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 2,407.92 डॉलर प्रति औंस पर  हो गया।

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन ने कहा कि सोने की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया, लेकिन पिछले हफ्ते अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) डेटा के बाद यह 2,400 अमेरिकी डॉलर से ऊपर रहने में कामयाब रहा। डेटा जारी होने के बाद इसमें अनुमान से कुछ हद तक कम रीडिंग देखी गई। जिससे उम्मीद जगी कि मुद्रास्फीति कम होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च के वरिष्ठ विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में अपडेट से भू-राजनीतिक तनाव के साथ-साथ बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है।  


जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज में ईबीजी - कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा कि भले ही सर्राफा में गिरावट सीमित दिख रही है, लेकिन हमें उम्मीद है कि आने वाले सत्रों में कुछ सुरक्षित मांग बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed