{"_id":"5c7cf750bdec2259c006b1ea","slug":"gmr-hyderabad-international-airport-sold-its-flying-training-unit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने उड़ान प्रशिक्षण इकाई को बेचा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने उड़ान प्रशिक्षण इकाई को बेचा
Mon, 04 Mar 2019 03:37 PM IST
Trainee Trainee
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 04 Mar 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
जीएमआर एयरपोर्ट
- फोटो : social media
जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर ने सोमवार को कहा कि उसकी अनुषंगी जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (जीएचआईएएल) ने अपनी उड़ान इकाई को पूरी तरह बेच दिया है। हालांकि कंपनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि यह सौदा कितनी राशि का है।
विज्ञापन
जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में कहा है, 'जीएचआईएएल...ने एक अज्ञात राशि पर एशिया पैसिफिक फ्लाइट ट्रेनिंग एकेडमी लिमिटेड (एपीएफटीएएल) नामक अपनी अनुषंगी के 100 प्रतिशत शेयरों को एक तीसरे पक्ष को बेच दिया है।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा है कि इस बिक्री के साथ ही एपीएफटीएएल अब जीएचआईएल और जीआईएल की अनुषंगी नहीं रह गई।