फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Future-Reliance deal: Delhi HC rejects FRL plea for stay against arbitration order, seeks Amazon response

Future-Reliance deal: मध्यस्थता आदेश के खिलाफ फ्यूचर ग्रुप की याचिका खारिज, दिल्ली हाईकोर्ट ने अमेजन से मांगा जवाब

Fri, 29 Oct 2021 05:22 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 29 Oct 2021 05:22 PM IST
सार

Future-Reliance deal: दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को मध्यस्थता आदेश के खिलाफ फ्यूचर ग्रुप की याचिका को खारिज कर दिया है। वहीं, मामले में अमेजन से जवाब मांगा है।

विज्ञापन
Future-Reliance deal: Delhi HC rejects FRL plea for stay against arbitration order, seeks Amazon response
रिलायंस इंडस्ट्रीज और फ्यूचर रिटेल लिमिटेड - फोटो : twitter: @CCI_India

विस्तार

दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को मध्यस्थता आदेश के खिलाफ फ्यूचर ग्रुप की याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें मध्यस्थता न्यायाधिकरण के आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई थी। इसके साथ ही कोर्ट ने फ्यूचर ग्रुप को रिलायंस रिटेल के साथ 24,731 करोड़ रुपये के विलय सौदे पर आगे बढ़ने से रोकने वाले आपातकालीन फैसले (ईए) में हस्तक्षेप से इनकार किया।

विज्ञापन


कोर्ट ने अमेजन से मांगा जवाब
न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने अमेरिकी ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन से जवाब मांगा। अमेजन ने सिंगापुर मध्यस्थता न्यायाधिकरण के समक्ष विलय को चुनौती दी थी। फ्यूचर कूपन प्राइवेट लिमिटेड (एफसीपीएल) और फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) की अपीलों पर मामले की अगली सुनवाई चार जनवरी को होगी। फ्यूचर ग्रुप की ओर से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे पेश हुए। उन्होंने अदालत से एक अंतरिम आदेश पारित करने का आग्रह किया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित पिछला आदेश (जिसने ईए को लागू किए जाने के संबंध में सभी कार्यवाही पर रोक लगा दी थी) क्या विधिवत गठित मध्यस्थता न्यायाधिकरण के बाद में आए आदेश के बावजूद लागू रहेगा।
विज्ञापन


अदालत स्पष्ट करे कि कौन सा आदेश प्रभावी होगा- साल्वे
साल्वे ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि अदालत स्पष्ट करे कि कौन सा आदेश प्रभावी होगा। सुप्रीम कोर्ट का आदेश एक सहमति आदेश था, जो आज लागू है। इसके बाद न्यायाधिकरण ने आदेश पारित किया। मैं जानना चाहता हूं कि अंतरिम आदेश कौन सा है? सुप्रीम कोर्ट का आदेश जारी रहेगा... मैं नहीं चाहता कि यह बताया जाए कि न्यायाधिकरण का आदेश लागू है।' एफसीपीएल का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकील पराग पी त्रिपाठी ने भी उच्च न्यायालय से 'उच्चतम न्यायालय के आदेश को दोहराने' का आग्रह किया। अदालत ने कहा कि शीर्ष अदालत के समक्ष संबंधित अपीलों के लंबित होने के कारण नई अपीलों पर आगे बढ़ने के लिए उच्चतम न्यायालय से मंजूरी' की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा था- चार हफ्ते का करें इंतजार
बीते नौ सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) को रिलायंस रिटेल के साथ विलय सौदे पर आगे बढ़ने से रोकने वाले सिंगापुर के आपातकालीन मध्यस्थ के फैसले को लागू करने के संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय में चल रही सभी कार्रवाई पर चार सप्ताह के लिए रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed