फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Foreign investors pulled out more than Rupees 3,600 crore from the Indian equity markets

विदेशी निवेशकों ने जनवरी के केवल नौ कारोबारी दिनों में की 3,600 करोड़ रुपये की निकासी

Sun, 13 Jan 2019 03:45 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 13 Jan 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
Foreign investors pulled out more than Rupees 3,600 crore from the Indian equity markets
सांकेतिक तस्वीर

विदेशी निवेशकों ने जनवरी के नौ कारोबारी सत्रों में भारतीय शेयर बाजारों से 3,600 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी निकासी की है। देश में निवेश करने की उनकी धारणा काफी सावधानी भरी दिख रही है। जबकि इससे पहले विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने नवंबर और दिसंबर माह में कुल 8,584 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

विज्ञापन


डिपॉजिटरीज के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, एक से 12 जनवरी के बीच कुल नौ कारोबारी दिवसों में एफपीआई ने 3,677 करोड़ रुपये की निकासी की है। हालांकि समीक्षावधि में उन्होंने 1,872 करोड़ रुपये ऋण बाजार में निवेश किए हैं। 
विज्ञापन


मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट एडवाइजर इंडिया के शोध विभाग में वरिष्ठ विश्लेषण प्रबंधक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘हो सकता है कि यह साल के लिए अच्छी शुरुआत ना हो, लेकिन किसी नतीजे पर पहुंचने के लिए यह जल्दबाजी होगी। हालांकि विदेशी निवेशकों का रुख भले ही सावधानी भरा है लेकिन यह भारत के प्रति उनके सकारात्मक रुख का ही संकेत करता है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन निवेश मंच ग्रो के मुख्य परिचालन अधिकारी हर्ष जैन ने कहा कि ब्याज दरों में वृद्धि और डॉलर में अस्थिरता के चलते 2019 काफी उतार-चढ़ाव भरा साल रहने वाला है। लेकिन लघु अवधि की राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद भारतीय बाजार में विकसित अर्थव्यवस्थाओं की अपेक्षा उतना उतार-चढ़ाव नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed