{"_id":"5dbcc43a8ebc3e013149aea5","slug":"flipkart-losses-rs-17-231-crore-in-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लिपकार्ट को 63 फीसदी कमी के साथ 17,231 करोड़ का घाटा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
फ्लिपकार्ट को 63 फीसदी कमी के साथ 17,231 करोड़ का घाटा
Sat, 02 Nov 2019 05:19 AM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 02 Nov 2019 05:19 AM IST
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च, 2019 में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को 17,231 करोड़ रुपये (2.42 अरब डॉलर) का घाटा हुआ, हालांकि यह इससे पिछले वित्त वर्ष से कम रहा। वित्तीय आंकड़े उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म पेपर डॉट वीसी के मुताबिक, इस दौरान कंपनी के राजस्व में 42 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
हालांकि 31 मार्च, 2019 को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान सिंगापुर में पंजीकृत कंपनी का घाटा 63 फीसदी की कमी के साथ 17,231 करोड़ रुपये रह गया, जबकि वित्त वर्ष 2018 में कंपनी को 46,895 करोड़ रुपये (6.6 अरब डॉलर) का घाटा हुआ था।
विज्ञापन
कंपनी ने ग्राहकों के साथ अनुबंधों के माध्यम से मिले 42,878 करोड़ रुपये के राजस्व सहित कुल 43,615 करोड़ रुपये (6.14 अरब डॉलर) का राजस्व अर्जित किया। पेपर डॉट वीसी ने कहा कि वित्त वर्ष 2018-19 में समूह के राजस्व में 42 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 30,644 करोड़ रुपये (4.32 अरब डॉलर) रहा था। इस नतीजे पर फ्लिपकार्ट ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन