फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   finance minister arun jaitley press confrence on demonetisation eve

जेटली बोले- नोटबंदी ऐतिहासिक कदम लेकिन हर मर्ज की दवा नहीं जो सबकुछ ठीक कर दे

Tue, 07 Nov 2017 04:10 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Tue, 07 Nov 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
finance minister arun jaitley press confrence on demonetisation eve
अरुण जेटली - फोटो : SELF

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी के एक साल पूरा होने की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेस करते हुए कहा कि इसका विरोध और लूट बताने वाले यह बताएं कि 2जी और CWG क्या था। 

विज्ञापन


जेटली ने कहा कि नोटबंदी के बाद कई लोग नोटबंदी को हर मर्ज की दवा मानने लगे थे, लेकिन ऐसा नहीं है। हां इससे कई समस्याओं का निदान हुआ है जो अर्थव्यवस्था को खाए जा रही थीं। 
विज्ञापन
 
- एक साल पहले 8 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा करके पूरी दुनिया को चौंका दिया था।

- 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद कर दिया था। जेटली ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था के भविष्य को बदलना उस वक्त अनिवार्य था। नवंबर 2016 से पहले देश में कैश का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा था।

- भारत को कैश करेंसी वाला देश माना जाता था। इस वजह से टैक्स की चोरी भी बहुत होती थी। नोटबंदी एक अभूतपूर्व घटना थी। इससे भष्ट्राचार समाप्त हो जाएगा ऐसा माना जा रहा है। 

- जीडीपी में 12.2 फीसदी कैश का हिस्सा था। इस एक साल में सरकार ने कई तरह के निर्णय लिए थे। बेनामी कानून, काला धन कानून जैसे कई फैसले लिए गए।नोटबंदी ने एजेंडा बदल दिया और कैश इकोनॉमी से लेस कैश इकोनॉमी की तरफ हम बढ़े हैं। 
 
- डिजिटल ट्रांजेक्शन ज्यादा होने लगे हैं। टेरर फंडिंग पर रोक लगी है। लोगों ने बैंक में अपना सारा पैसा जमा कर दिया , जो कि एक अच्छी बात है। इससे ऐसे लोग भी सामने आए हैं, जो पहले बैंकों में पैसा जमा नहीं करते थे, जिनको अब टैक्स अथॉरिटी के सामने सवालों का जवाब देना पड़ रह है। टैक्स के दायरे में ज्यादा लोग आए हैं। 
 

काले धन को रोकने के लिए नोटबंदी अच्छा कदम

finance minister arun jaitley press confrence on demonetisation eve
arun jaitley - फोटो : ANI

- जेटली ने कहा कि काले धन को रोकने के लिए नोटबंदी एक अच्छा कदम था। यह लूट नहीं थी, लूट वो है जो 2जी, कॉमनवेल्थ और कोयला घोटाले में हुई थी। इसकी वजह से शेल कंपनियों की पहचान भी आसान हुई।

- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के बयान पर जेटली ने कहा कि उन्हें विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था की क्रेडेबिलिटी का 2014 से पहले और बाद का करना चाहिए। 





- जेटली ने आगे कहा कि कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य परिवार की सेवा करने का है, लेकिन हम देश की सेवा कर रहे हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed