फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Exports fall for sixth consecutive month, 1.66 percent down in January

निर्यात में लगातार छठे महीने आई गिरावट, जनवरी में हुई 1.66 फीसदी की कमी

Sat, 15 Feb 2020 12:22 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 15 Feb 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Exports fall for sixth consecutive month, 1.66 percent down in January
निर्यात

देश का निर्यात जनवरी में 1.66 फीसदी घटकर 25.97 अरब डॉलर रहा। यह लगातार छठा महीना है जब निर्यात में गिरावट आई है। मुख्य रूप से पेट्रोलियम, प्लास्टिक, कालीन, रत्न एवं आभूषण तथा चमड़ा उत्पादों के निर्यात में कमी के कारण इसमें गिरावट आई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़े के अनुसार इस दौरान आयात भी 0.75 फीसदी घटकर 41.14 अरब डॉलर पर आ गया। इस तरह जनवरी माह में व्यापार घाटा 15.17 अरब डॉलर रहा जो सात महीने के उच्च स्तर पर है।
विज्ञापन


इससे पहले, जून 2019 में व्यापार घाटा 15.28 अरब डॉलर था। सोने का आयात नौ फीसदी घटकर 1.58 अरब डॉलर रहा।

आंकड़े के अनुसार इस साल जनवरी में कुल 30 प्रमुख क्षेत्रों में से 18 में निर्यात में गिरावट दर्ज की गई। पेट्रोलियम उत्पादों, प्लास्टिक, कालीन, रत्न एवं आभूषण तथा चमड़ा उत्पादों के निर्यात में क्रमश: 7.42 फीसदी, 10.62  फीसदी, 5.19 फीसदी, 6.89 फीसदी और 7.57 फीसदी की गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष में देश के निर्यात में अबतक नरमी रही है। इसका असर आर्थिक वृद्धि पर देखा जा रहा है। चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर पांच फीसदी रहने का अनुमान है जो 11 साल का न्यूनतम स्तर है।

औद्योगिक उत्पादन में दिसंबर 2019 में 0.3 फीसदी की कमी

विनिर्माण क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन के कारण औद्योगिक उत्पादन में दिसंबर 2019 में 0.3 फीसदी की कमी आई। जनवरी महीने में तेल आयात 15.27 फीसदी बढ़कर 12.97 अरब डॉलर जबकि गैर-तेल आयात 6.72 फीसदी घटकर 28.17 अरब डॉलर रहा।

आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जनवरी के दौरान निर्यात एक साल पहले की इसी अवधि की तुलना में 1.93 फीसदी गिरकर 265.26 अरब डॉलर रहा। इस दौरान आयात में 8.12 फीसदी गिरावट रही और यह 398.53 अरब डॉलर रहा।

इस 10 माह की अवधि में व्यापार घाटा कम होकर 133.27 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले इसी अवधि में 163.27 अरब डॉलर रहा। इस बीच, रिजर्व बैंक की विज्ञप्ति के अनुसार दिसंबर 2019 में सेवा निर्यात करीब 20 अरब डॉलर रहा जबकि आयात 12.56 अरब डॉलर था।

निर्यात आंकड़े के बारे में कपड़ा निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) के चेयरमैन ए शक्तिवेल ने कहा कि कपड़ा क्षेत्र को निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार से तत्काल मदद की जरूरत है। उन्होंने कहा, कपड़ा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों एवं शुल्कों में छूट योजना (आरओएससीटीएल) तथा भारत से वस्तु निर्यात योजना के सही तरीके से क्रियान्वयन जरूरी है। 

निर्यातकों के संगठनों का शीर्ष निकाय फियो के अध्यक्ष शरद कुमार सर्राफ ने कहा कि वैश्विक और घरेलू कारकों की वजह से फिर से मासिक निर्यात घटा है। उन्होंने कहा, इसके अलावा संरक्षणवाद और नकदी चिंता के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में कोरोना वायरस के फैसले से वैश्विक धारणा और कमजोर हुई है। इसके कारण निर्यातक निर्यात में देरी कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed