{"_id":"5ee7a834765b39198b3da63b","slug":"exports-fall-36-47-percent-in-may-trade-deficit-narrows-to-usd-315-bn","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के निर्यात में लगातार तीसरे महीने गिरावट, मई में 36.47 प्रतिशत घटा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
देश के निर्यात में लगातार तीसरे महीने गिरावट, मई में 36.47 प्रतिशत घटा
Mon, 15 Jun 2020 10:26 PM IST
Rohit Ojha
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Exports
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के निर्यात में लगातार तीसरे महीने गिरावट आई है। मई महीने में यह 36.47 प्रतिशत घटकर 19.05 अरब डॉलर रहा। मुख्य रूप से पेट्रोलियम, कपड़ा, इंजीनियरिंग, रत्न एवं आभूषण के निर्यात में कमी के कारण कुल निर्यात घटा है।
विज्ञापन
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार आयात भी पिछले महीने 51 प्रतिशत घटकर 22.2 अरब डॉलर रहा। इससे व्यापार घाटा घटकर 3.15 अरब डॉलर पर आ गया, जो पिछले साल इसी महीने में 15.36 अरब डॉलर था। चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों अप्रैल-मई में निर्यात 47.54 प्रतिशत घटकर 29.41 अरब डॉलर रहा।
विज्ञापन
वहीं आयात भी 5.67 प्रतिशत घटकर 39.32 अरब डॉलर रहा। चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीने में व्यापार घाटा 9.91 अरब डॉलर रहा। तेल आयात मई, 2020 में 71.98 प्रतिशत घटकर 3.49 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले इसी महीने में 12.44 अरब डॉलर था। सोने का आयात मई में 98.4 प्रतिशत लुढ़क कर 7.631 करोड़ डॉलर का रहा।
विज्ञापन