फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   EPFO shareholders will get 8.65 percent interest in 2018 to 2019 notification issued

ईपीएफओ अंशधारकों को 2018-19 में मिलेगा 8.65 फीसदी ब्याज, अधिसूचना जारी

Thu, 19 Sep 2019 08:55 PM IST
Trainee Trainee बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 19 Sep 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
EPFO shareholders will get 8.65 percent interest in 2018 to 2019 notification issued
ईपीएफओ(फाइल फोटो)

सरकार ने 2018-19 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.65 फीसदी ब्याज को मंजूरी दे दी है। एक सूत्र ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि बढ़ी हुई ब्याज दर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के छह करोड़ से अधिक अंशधारकों के खातों में डाली जाएगी। ईपीएफओ फिलहाल निकासी दावों का निपटान 2017-18 के लिए निर्धारित 8.55 फीसदी ब्याज पर कर रहा था। अब ईपीएफओ 2018-19 के लिए उच्च दर से 8.65 फीसदी ब्याज का भुगतान करेगा।

विज्ञापन


मामले से जुड़े सूत्र ने कहा, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने अपने छह करोड़ से अधिक अंशधारकों के लिए ईपीएफ जमा पर 8.65 फीसदी ब्याज दर को अधिसूचित किया है। अब ब्याज अंशधारकों के खातों में डाल दिया जाएगा और दावों का निपटान उसी दर पर किया जाएगा। ईपीएफओ के निर्णय लेने वाला शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने इस साल 21 फरवरी को पिछले वित्त वर्ष के लिए 8.65  फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


प्रस्ताव को मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेजा गया था और श्रम मंत्रालय उसकी मंजूरी का इंतजार कर रहा था। इसी सप्ताह श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा था, त्योहारों से पहले छह करोड़ से अधिक ईपीएफओ अंशधारकों को 2018-19 के लिए 8.65 फीसदी ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईपीएफ ब्याज दर अधिसूचित किए जाने में देरी के बारे में मंत्री ने कहा था, वित्त मंत्री (निर्मला सीतारमण) इन दिनों व्यस्त हैं। उनके पास फाइल पड़ी है। वह इससे सहमत हैं। हमने अंशधारकों के लिए 8.65 फीसदी ब्याज को मंजूरी दी है। यह अंशधारकों को मिलेगा। यह कुछ दिनों में हो जाना चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed