फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity Department Will Starts Cleanup Campaign From 1st february

बकाया वसूली के लिए चलेगा क्लीनअप अभियान, उपभोक्ताओं पर होगी सख्त कार्रवाई

Wed, 29 Jan 2020 10:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 Jan 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity Department Will Starts Cleanup Campaign From 1st february
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद में विद्युत बकाएदारों एवं बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के लिए आने वाले दिन मुश्किल भरे रहेंगे। शहरी क्षेत्र में कोई भी बकाएदार न बचे, इसलिए शासन ने क्लीन अप अभियान चलाने का निर्णय लिया है। एक फरवरी से क्लीन अप अभियान शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन


हर रोज चलाए जाने वाले अभियान के बाद भी बड़ी संख्या में विद्युत बकाएदार शेष रह गए हैं। कभी लाइनमैन की मेहरबानी तो कभी अवर अभियंता की मेहरबानी से विभागीय मकसद पूरा नहीं हो पाया है। अब एक फरवरी से क्लीनअप अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए हैं। शासन से ही प्लान तैयार होकर आएगा। 
विज्ञापन


अभियान के तहत पूरे शहरी या देहात क्षेत्र की टीम एक ही फीडां पर जाएगी। जो फीडां के अंतर्गत आने वाले हर घर में चेकिंग करेगी। यानि कोई भी बकाएदार उस क्षेत्र में नहीं रहेगा। वहीं, विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन आरपी वर्मा ने बताया कि फीडां क्लीन अप अभियान चलाया जाना है। इससे एक-एक करके फीडां को चेक किया जाएगा। इससे शतप्रतिशत बकाएदारों की विद्युत कनेक्शन काटे जा सकेंगे। सभी एसडीओ, जेई, लाइनमैन एक ही क्षेत्र में जाया करेंगे। जब तक फीडां बकाएदारों से क्लीन नहीं हो जाएगा, यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed