{"_id":"60be9b208ebc3e8de15b236f","slug":"ed-transfers-equity-shares-of-5600-crore-rupees-of-ubl-to-the-demat-account-of-recovery-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी: यूबीएल के 5600 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर वसूली अधिकारी के डीमैट खाते में किए स्थानांतरित","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
ईडी: यूबीएल के 5600 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर वसूली अधिकारी के डीमैट खाते में किए स्थानांतरित
Tue, 08 Jun 2021 03:48 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 08 Jun 2021 03:48 AM IST
सार
- बंगलूरू में डीआरटी ने 1,025 करोड़ रुपये मूल्य की 2.80 प्रतिशत हिस्सेदारी को अपने पास स्थानांतरित किया
- यह कंपनी की 15.63 फीसदी इक्विटी शेयर पूंजी के बराबर है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : social media
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब कंपनी यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड (यूबीएल) के 4.13 करोड़ इक्विटी शेयर ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) के वसूली अधिकारी के डीमैट अकाउंट में स्थानांतरित कर दिए हैं।
विज्ञापन
इन शेयरों की कीमत 5600 करोड़ रुपये अधिक है। यह जानकारी सोमवार को विजय माल्या की कंपनी ने दी। स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में यूबीएल ने कहा कि ईडी, मुंबई के उपनिदेशक ने 4,27,04,758 में से 4,13,15,690 इक्विटी शेयर वसूली अधिकारी एक, डीआरटी-दो के खाते में स्थानांतरित किए हैं। यह कंपनी की 15.63 फीसदी इक्विटी शेयर पूंजी के बराबर है। पहले ये शेयर प्रवर्तक समूह की कंपनियों के पास थे।
विज्ञापन
मार्च, 2019 में यूबीएल ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया था कि बंगलूरू में डीआरटी ने 1,025 करोड़ रुपये मूल्य की 2.80 प्रतिशत हिस्सेदारी को अपने पास स्थानांतरित किया है। नीदरलैंड की बियर कंपनी हेन्केन की यूबीएल में 46.69 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
बीएसई में यूबीएल के शेयर का मौजूदा मूल्य 1,359.10 रुपये प्रति शेयर है। इस हिसाब से 4,13,15,690 शेयरों की कीमत 5,615 करोड़ रुपये होती है। 31 मार्च, 2021 तक माल्या के पास यूबीएल की 8.08 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।