फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   doordarshan to get live feed sharing of ipl matches soon

DD को मिल सकता है कमाई में बड़ा बूस्ट, वनडे-T20 के बाद IPL मैचों का भी हो सकता है प्रसारण

Sat, 16 Dec 2017 12:31 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Sat, 16 Dec 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
doordarshan to get live feed sharing of ipl matches soon
doordarshan

पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन की कमाई में इजाफा करने के लिए सूचना व प्रसारण मंत्रालय एक प्लान तैयार किया है। मंत्रालय जल्द ही दूरदर्शन पर आईपीएल मैचों का प्रसारण भी शुरू करने के मसौदे को हरी झंडी देने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन


अगर ऐसा हुआ तो वनडे, टी20 क्रिकेट मैचों के बाद आईपीएल मैच भी जल्द शुरू होगा। इससे जहां निजी टीवी चैनल स्टार इंडिया की एकाधिकार खत्म होगा, वहीं दर्शकों को भी मुफ्त में आईपीएल मैच देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन


दूरदर्शन को मिलेगी फ्री फीड, पर विज्ञापन अपने
दूरदर्शन को मैच दिखाने के लिए फ्री फीड मिलेगी लेकिन मैच के पहले और बाद के अलावा ओवरों के बीच अपने विज्ञापन दिखाने का अधिकार भी मिलेगा। हालांकि इन मैचों का प्रसारण केवल दूरदर्शन के टेरिस्टियल नेटवर्क और फ्री डिश पर होगा। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार दूरदर्शन क्रिकेट मैचों का लाइव प्रसारण डीटीएच सर्विस पर नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टार इंडिया ने खर्च किए 16347 करोड़ रुपये
स्टार इंडिया ने आईपीएल के अगले पांच सीजन के लिए 16,347 करोड़ रुपये खर्च करके प्रसारण व डिजिटल अधिकार लिए हैं। सरकार अगर डीडी पर मैचों का प्रसारण करने की अनुमति देती है, तो इससे स्टार इंडिया को काफी नुकसान होने की संभावना है। मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि इससे आगे अगर कोई ब्रॉडकास्टर अधिकार खरीदता है तो फिर उसको फीड शेयर करने के मसले को भी रखना होगा।

खिलाड़ियों की होती है नीलामी

doordarshan to get live feed sharing of ipl matches soon

आईपीएल के लिए प्रत्येक खिलाड़ी की नीलामी होती है। ऐसे में नीलामी में भाग लेने वाले फ्रैंचाइजी को भी ज्यादा कीमत देनी होगी। मंत्रालय ने फिलहाल इसका प्रस्ताव खेल मंत्रालय के पास विचार करने के लिए भेजा है। 

डीडी को मिलेगा कमाई में 25 फीसदी हिस्सा
फिलहाल डीडी अगर किसी प्राइवेट ब्रॉडकास्टर से लाइव फीड को शेयर करता है, तो उस पर प्रसारित होने वाले विज्ञापनों की कमाई में से 25 फीसदी हिस्सा शेयर करता है। बाकी का 75 फीसदी हिस्सा प्राइवेट ब्रॉडकास्टर के हिस्से में जाता है। क्रिकेट के अलावा डीडी की अन्य खेल जैसे कि फुटबाल, हॉकी, टेनिस जैसे मैचों की लाइव फीड शेयर करने की तैयारी भी कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed