फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Domestic air passengers down by 82 percent in July this year compared to last year

पिछले साल के मुकाबले इस बार जुलाई में 82 फीसदी कम रही घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या

Thu, 13 Aug 2020 06:46 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 13 Aug 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Domestic air passengers down by 82 percent in July this year compared to last year
एविएशन - फोटो : पेक्सेल्स

नागरिक विमानन नियामक (डीजीसीए) ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस साल जुलाई में कुल 21.07 लाख लोगों ने घरेलू हवाई यात्रा की जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 82.3 फीसदी कम है। वहीं, जून में छह प्रमुख भारतीय विमानन कंपनियों में से पांच में क्षमता का 50 से 60 फीसदी का ही उपयोग हो सका।

विज्ञापन


डीजीसीए ने कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर सीमित हवाई संचालन के कारण जुलाई 2020 में यात्री भार में खासी गिरावट दर्ज की गयी। बता दें कि देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए 23 मार्च को लगे प्रतिबंध के दो महीने बाद 25 मई को घरेलू यात्री उड़ान सेवा फिर शुरू की गई थी।।
विज्ञापन


डीजीसीए के अनुसार, इस साल जुलाई में स्पाइसजेट की क्षमता का 70 फीसदी ही उपयोग हो सका। हालांकि इंडिगो, गोएयर, विस्तारा, एयरएशिया इंडिया और एयर इंडिया के लिए यह दर क्रमश: 60.2 फीसदी, 50.5 फीसदी, 53.1 फीसदी, 56.2 फीसदी और 45.5 फीसदी ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल जून में 19.84 लाख यात्रियों ने घरेलू यात्रा की। वहीं 25 मई से 31 मई के बीच 2.81 लाख हवाई यात्रियों ने घरेलू यात्रा की। आंकड़ों में कहा गया है कि जुलाई में समय के पालन के लिहाज से एयरएशिया इंडिया का चार मेट्रो हवाई अड्डों बंगलूरू, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई में 98.1 फीसदी के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।


नियामक के अनुसार, इन चार हवाई अड्डों पर समय के पालन के लिहाज से इंडिगो और विस्तारा क्रमश: 97.6 फीसदी और 95.9 फीसदी के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed