फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   DGCA says Indigo removes old instead of new aircraft

नए विमान के बदले पुराना हटाए इंडिगो: डीजीसीए

Tue, 26 Nov 2019 05:39 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 26 Nov 2019 05:39 AM IST
विज्ञापन
DGCA says Indigo removes old instead of new aircraft
डेमो - फोटो : डेमो

विमानन नियामक (डीजीसीए) ने सोमवार को इंडिगो को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि वह अपने बेड़े में हरेक नया ए320 नियो विमान जोड़ने की स्थिति में अपरिवर्तित प्रैट एंड व्हिटनी (पीडब्ल्यू) इंजन वाला एक पुराना ए320 नियो विमानपरिचालन से बाहर कर दे।

विज्ञापन


डीजीसीए ने इंडिगो को 31 जनवरी तक अपने सभी 97 पुराने विमानों के बदले नए ए320 नियो विमान शामिल करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि नए विमान को, परिचालन से बाहर किए जाने वाले विमान के कार्यक्रम के मुताबिक ही चलाया जा सकता है। अधिकारी ने कहा कि डीजीसीए के निर्देश के मुताबिक अगले साल 31 जनवरी तक ए 320 नियो परिवार के अपरिवर्तित पीडब्ल्यू इंजनों वाले इंडिगो के सभी विमानों को बाहर करना है और इस संबंध में समय पर कार्य पूरा करने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए गए। डीजीसीए ने विमानों को बदलने के लिए एक नवंबर को आदेश दिए थे।
विज्ञापन


मालूम हो कि साल 2016 से इंडिगो और गो एअर के बेडे में शामिल पीडब्ल्यू इंजन वाले ए320 वाले विमानों में उड़ान व जमीन खड़े होने के  दौरान तकनीकी खराबी के आ रही है और वह उड़ान नहीं भर पा रहे हें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीसीए को डर है कि 31 जनवरी के बाद से नए इंजन वाले विमान न होने के चलते इंडिगो के कई विमान उड़ान नहीं भर पाएंगे जिससे कई फ्लाइटों को रद्द करना पड़ सकता है। नियामक के  इस निर्देश का असर सस्ती एअरलाइनों में शुमार इंडिगो की विस्तार योजना पर असर पड़ेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed