फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Despite export growth, the country trade deficit increased by 13 percent in 11 months

निर्यात बढ़ने के बावजूद 11 महीने में 13 फीसदी बढ़ा देश का व्यापार घाटा

Sun, 17 Mar 2019 02:49 AM IST
गौरव द्विवेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 17 Mar 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
Despite export growth, the country trade deficit increased by 13 percent in 11 months
सांकेतिक तस्वीर

निर्यात में बढ़ोतरी के बावजूद आयात के मुकाबले उसके बेहद कम रहने से देश का व्यापार घाटा बढ़ गया है। पिछले 11 महीने के दौरान माल व सेवा क्षेत्र का कुल व्यापार घाटा 93.32 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो पिछले साल इसी अवधि के दौरान हुए 82.46 अरब डॉलर के व्यापार घाटे से 13 फीसदी ज्यादा है। हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक के अंतिम आंकड़े आने के बाद सरकारी आंकड़ों में इस घाटे की रकम में बदलाव भी हो सकता है। 

विज्ञापन


सरकार की तरफ से जारी अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से फरवरी तक 11 महीने में देश का कुल निर्यात 483.98 अरब डॉलर रहा, जबकि इसी दौरान 577.31 अरब डॉलर का आयात किया गया। हालांकि भारत ने इस साल सेवा क्षेत्र में आयात के मुकाबले 72.20 अरब डॉलर ज्यादा का निर्यात किया। लेकिन उसे वस्तु व्यापार में घाटा उठाना पड़ा। वस्तु व्यापार में भारत को 165.52 अरब डॉलर का घाटा हुआ। 
विज्ञापन


साथ ही देश का व्यापार घाटा बढ़ने में पेट्रोलियम पदार्थों के आयात में 32 फीसदी बढ़ोतरी ने भी अहम भूमिका निभाई। अप्रैल से फरवरी तक देश ने पिछले वित्त वर्ष के 97.53 अरब डॉलर के मुकाबले चालू वित्त वर्ष में 128.72 अरब डॉलर का आयात किया। गैर पेट्रोलियम वस्तुओं का आयात बिल पिछले साल के मुकाबले 3.09 फीसदी ज्यादा 335.28 अरब डॉलर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयात-निर्यात का व्यापार

298.47 अरब डॉलर का वाणिज्यिक निर्यात व 185.51 अरब डॉलर की सेवाओं का हुआ निर्यात
8.85 फीसदी बढ़ा वाणिज्यिक निर्यात, जबकि 8.54 फीसदी बढ़ा सेवाओं का निर्यात 2018-19 में
464 अरब डॉलर के सामानों का और 113.31 अरब डॉलर की सेवाओं का किया गया आयात
9.75 फीसदी बढ़ोतरी हुई वस्तु आयात में और 8.09 फीसदी बढ़ गया सेवा आयात 2018-19 में

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed