{"_id":"58f2ed974f1c1bf522cf5124","slug":"d-mart-chief-executive-officer-is-richest-ceo-of-the-countrys","type":"story","status":"publish","title_hn":" D-MART के नोरोन्हा बने देश के सबसे अमीर CEO","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
D-MART के नोरोन्हा बने देश के सबसे अमीर CEO
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Mon, 17 Apr 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
इग्नेशियस नेविल नोरोन्हा, डी-मार्ट सीईओ
- फोटो : ie
रिटेल स्टोर चलाने वाली कंपनी डी-मार्ट के सीईओ इग्नेशियस नेविल नोरोन्हा देश के सबसे अमीर सीईओ बन गए हैं। नोरोन्हा के पास 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति है। डी-मार्ट कंपनी ना सिर्फ स्टोर्स चलाती है बल्कि मार्केट कैपिटलाइजेशन के द्वारा सबसे बड़ी खुदरा बिक्री के रूप में अपने आप को स्थापित किया है।
विज्ञापन
इस साल 14 अप्रैल को कंपनी में इग्नेशियस नेविल नोरोन्हा की 2.2 फीसदी हिस्सेदारी के साथ बाजार मूल्य 1,074 करोड़ रुपये रहा था। नोरोन्हा ने वित्त वर्ष 2015-16 में मेहनताना के तौर पर 17.95 करोड़ रूपये का घर भी लिया।
विज्ञापन
प्राइम डाटाबेस सूत्रों के अनुसार देश के जितने भी सीईओ हैं उनमें नोरोन्हा सबसे ऊपर है। जबकि दूसरे स्थान पर एचडीएफसी बैंक के सीईओ और एमडी आदित्य पुरी हैं जिनका इक्विटी होल्डिंग्स साल 2016 में 449.5 करोड़ था जबकि तीसरे स्थान पर रेणू सूद कन्नर जिनकी सैलरी और शेयर 379.5 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
वहीं, इंफोसिस के सीईओ और एमडी विशाल सिक्का सूची में दसवें स्थान पर हैं। जबकि टीसीएस के सीईओ और एमडी एन चंद्रशेखरन फिलहाल टाटा सन्स के चेयरमैन चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने मेहनताना के तौर पर 25.6 करोड़ का घर लिए हैं।
हालांकि नोरोन्हा पहले एचयूएल के साथ काम किए हैं और 2007 से वे एवेन्यू सुपरमार्ट्स के सीईओ भी रहे हैं। नोरोन्हा का वित्त वर्ष 2016 में करीब 18 करोड़ रुपये का वेतन था। कंपनी की लिस्टिंग के बाद उन्होंने 2.2 प्रतिशत हिस्सेदारी की और अब उनका 48,931 करोड़ रुपये का मार्केट कैपिटलाइजेशन है।
एवेन्यू सुपरमार्ट्स वर्तमान में मार्केट कैपिटलाइजेशन में देश की 51 वीं सबसे वैल्यूबल कंपनी हैं जो टाटा स्टील, सिप्ला और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज से भी बड़ा है।