फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   credit rating agency moodys downgrade reliance industries rating due to jio

Moody's ने दिया रिलायंस इंडस्ट्रीज को झटका, जियो की वजह से 18 महीने के लिए घटाई रेटिंग

Sun, 05 Nov 2017 01:04 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Sun, 05 Nov 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
credit rating agency moodys downgrade reliance industries rating due to jio
इंटरनेशनल क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को झटका देते हुए अगले 18 महीनों के लिए उसकी साख(रेटिंग) को जियो की वजह से घटा दिया है। एजेंसी ने शार्ट टर्म के लिए रेटिंग को पॉजिटिव से स्टेबल कर दिया है, लेकिन लांग टर्म के लिए उसने बीएए2 रेटिंग को बरकरार रखा है। 
विज्ञापन


इस वजह से घटाई रेटिंग
एजेंसी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की जो रेटिंग घटाई है, उसका कारण बताते हुए कहा है कि कंपनी अगले डेढ़ साल में बहुत ज्यादा कैश का आउटफ्लो करेगी, क्योंकि उसने काफी कंपनियों से अरबों डॉलर का उधार ले रखा है। इस पैसे का इस्तेमाल कंपनी ने अपने टेलिकॉम (जियो) और पेट्रोलियम बिजनेस को बढ़ाने के लिए लिया था। 
विज्ञापन


पढ़ें- एशिया के सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी, रिलायंस की मार्केट कैप 6 लाख करोड़ के पार
विज्ञापन
विज्ञापन


214 लाख करोड़ का है लोन
कंपनी के पास फिलहाल 214 लाख करोड़ रुपये का लोन है, जो कि पहले 196 लाख करोड़ रुपये था। इस पैसे में इंटरेस्ट अमाउंट भी शामिल है। रिलायंस का फिलहा 6 ट्रिलियन रुपये का मार्केट कैप है। 

जियो में किया है 1.4 ट्रिलियन का निवेश
कंपनी ने जियो में 1.4 ट्रिलियन का निवेश किया है। वहीं रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल बिजनेस में 1 ट्रिलियन का निवेश किया था। जियो ने सितंबर में खत्म हुई तिमाही में 260 करोड़ रुपये का ऑपरेशनल प्रॉफिट और 271 करोड़ ने नेट लॉस हुआ था। इस वित्त वर्ष के अंत तक कंपनी के प्रॉफिट में आने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed