फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   mukesh ambani becomes asia richest person, market cap of reliance crosses 6 lakh crore

एशिया के सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी, रिलायंस की मार्केट कैप 6 लाख करोड़ के पार

Thu, 02 Nov 2017 08:17 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 02 Nov 2017 08:17 AM IST
विज्ञापन
mukesh ambani becomes asia richest person, market cap of reliance crosses 6 lakh crore
mukesh ambani

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। बुधवार को सेंसेक्स के बंद होने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 6 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई थी, जिसके चलते मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में करीब 2.73 करोड़ रुपये हो गई। 

विज्ञापन


चीन के इस शख्स को पछाड़ा
फोर्ब्स की ओर से रियल टाइम बिलियनर्स की लिस्ट में 42.1 अरब डॉलर यानी करीब 27,18,20,33,40000 रुपये (2718अरब 20 करोड़ 33 लाख 40हजार) की संपत्ति के साथ चीन के हुइ का यान को पछाड़कर एशिया में अमीरों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं।  
विज्ञापन


पढ़ें- जियो यूजर्स के लिए बुरी खबर, कंपनी हर महीने बढ़ा सकती है टैरिफ प्लान की कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के 14वें सबसे अमीर शख्स
चीन के एवरग्रैंडे ग्रुप के चेयरमैन हुइ का यान की संपत्ति 1.28 बिलियन डॉलर घटकर 40.6 अरब डॉलर हो गई है। फिलहाल दुनिया के अमीरों की सूची में अंबानी 14वें स्थान पर हैं। 
यह सूची कारोबारियों की स्टॉक होल्डिंग और रियल टाइम एसेट्स के आधार पर तैयार की गई है।

साल 2017 में मुकेश अंबानी की संपत्ति में बड़ा उछाल आया है। इयर-टू-डेट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 75 पर्सेंट का इजाफा हुआ है।

जियो  बना सोने की अंडा देने वाली मुर्गी

mukesh ambani becomes asia richest person, market cap of reliance crosses 6 lakh crore
JIO

रिपोर्ट के अनुसार, जियो के कारण कंपनी मार्केट में डेट भी 15 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। अभी तक मुकेश अंबानी जियो में 31 बिलियन डॉलर का निवेश कर चुके हैं। हालांकि कंपनी की 90 फीसदी कमाई पेट्रोकेमिकल, रिफाइनिंग से हो रही है। इसके अलावा रिटेल, मीडिया और नेचुरल गैस के उत्खनन में भी कमाई जारी है। 

कंपनी के लिए जियो एक सोने का अंडा देने वाली मुर्गी साबित हुआ है। कंपनी को अनुमान है कि वो अगले दशक में काफी बढ़ेगा और देश के टेलिकॉम मार्केट में राज करेगा।

10 साल से टॉप पर मुकेश अंबानी
फोर्ब्स मैगजीन ने 2017 की 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी लगातार 10वें साल भी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। उनकी संपत्ति 38 अरब डॉलर यानी करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। पिछले एक साल के दौरान मुकेश अंबानी की संपत्ति में 15.3 अरब डॉलर यानी 67 फीसदी का इजाफा हुआ है।

लिस्ट में दूसरे नंबर पर विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी हैं, वहीं तीसरे स्थान पर हिंदुजा ब्रदर्स हैं। अजीम प्रेमजी की संपत्ति 19 अरब डॉलर, जबकि हिंदुजा ब्रदर्स की संपत्ति 18.4 अरब डॉलर आंकी गई है। अजीम प्रेमजी ने पिछले साल की तुलना में दो स्थान की छलांग लगाई है।

दवा बनाने वाली कंपनी सन फार्मा के दिलीप सांघवी 12.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ नौवें स्थान पर रहे हैं। वह पिछले साल की सूची में दूसरे स्थान पर थे। जबकि मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी अमीरों की सूची में काफी नीचे 45वें स्थान पर रहे हैं। उनकी संपत्ति 3.15 अरब डॉलर आंकी गई है। पिछले साल वह 32वें और 2015 में 29वें स्थान पर थे। आर्थिक सुस्ती के बावजूद भी शीर्ष 100 अमीर लोगों की संपत्ति में 26 फीसदी का इजाफा हुआ है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed