फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Countrywide strike will be held in banks from 11 to 13 March

बैंकों में 11 से 13 मार्च तक रहेगी देशव्यापी हड़ताल, RBI नहीं करेगा हस्तक्षेप

Wed, 26 Feb 2020 04:31 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 26 Feb 2020 04:31 AM IST
विज्ञापन
Countrywide strike will be held in banks from 11 to 13 March
बैंक हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

बैंक इम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीईएफआई) और आल इंडिया बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए) ने वेतन बढ़ोतरी को लेकर 11 से 13 मार्च तक देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। बैंक कर्मचारी संगठनों द्वारा 2020 में अभी तक तीसरी हड़ताल है।

विज्ञापन


बैंक यूनियन वेतन में 20 फीसदी बढ़ोतरी की मांग कर रही हैं। यूनियनों ने कहा कि हाल में हुई बातचीत में आईबीए 12.5 फीसदी बढ़ोतरी की पेशकश की थी, लेकिन यह स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन


हड़ताल का यह समय इसलिए भी अहम है क्योंकि इससे पहले 10 मार्च को होली की छुट्टी है और हड़ताल के बाद 14 मार्च को दूसरा शनिवार, 15 मार्च को रविवार के चलते छुट्टी रहेगी। इस प्रकार लगातार छह दिन बैंकों का कामकाज प्रभावित रह सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

RBI नहीं करेगा हड़ताल जैसे विवादों में हस्तक्षेप

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने गुजरात हाई कोर्ट में बैंक और उनके कर्मचारियों के बीच विवादों में हस्तक्षेप नहीं करने की बात कही है। आरबीआई ने कहा है कि दोनों के बीच के विवादों में आरबीआई की कोई भूमिका नहीं बनती। मंगलवार को आरबीआई ने यह बात कही। इस संदर्भ में हाई कोर्ट में एक पीआईएल दाखिल की गई थी, जिसमें आरबीआई को यह निर्देश देने की मांग की गई थी कि वह बैंकों को यूनियनों की अगुआई वाली हड़तालों में जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दे, जिसके बाद अब आरबीआई ने जवाब दिया है।



पीआईएल पर जवाब देते हुए आरबीआई ने चीफ जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस ए जे शास्त्री की बेंच को बताया कि उसकी बैंकों और उनके स्टाफ के बीच के विवादों में कोई भूमिका नहीं बनती है। साथ ही केंद्रीय बैंक ने कहा कि ना ही ये मुद्दा पॉलिसी से जुड़ा है, जिसमें वह हस्तक्षेप कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed