फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Zomato initial public offering IPO ended with a bumper 38 times oversubscription on Friday

Zomato IPO: आईपीओ पर टूट पड़े निवेशक, अंतिम दिन मिलीं 38 गुना अधिक बोलियां

Sat, 17 Jul 2021 03:19 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 17 Jul 2021 03:19 PM IST
सार

जोमैटो के आईपीओ को तीसरे और अंतिम दिन 38 गुना ज्यादा बोलियां प्राप्त हुई। ऑनलाइन फूड वितरण कंपनी जोमैटो को इस पेशकश के तहत शामिल 71.92 करोड़ शेयरों के मुकाबले कुल 2,751.25 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले।

विज्ञापन
Zomato initial public offering IPO ended with a bumper 38 times oversubscription on Friday
जोमैटो आईपीओ - फोटो : facebook: @zomato

विस्तार

डिलीवरी के अलावा अपने प्लेटफॉर्म पर विभिन्न रेस्टोरेंट के मेन्यू उपलब्ध कराने वाली कंपनी जोमैटो के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को तीसरे और अंतिम दिन 38 गुना ज्यादा बोलियां प्राप्त हुईं। आईपीओ के पहले दो दिनों में शांत रहने वाले खुदरा निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित शेयरों की संख्या की तुलना में कई गुना अधिक बोलियां लगाई। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, ऑनलाइन फूड वितरण कंपनी जोमैटो को इस पेशकश के तहत शामिल 71.92 करोड़ शेयरों के मुकाबले कुल 2,751.25 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले। गैर-संस्थागत निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित हिस्से के 19.42 करोड़ शेयरों की तुलना में 640 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन दिए। जो आरक्षित शेयरों की तुलना में 52 फीसदी अधिक हैं।

विज्ञापन


खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों ने लगाई 7.45 गुना अधिक बोलियां
इसके अलावा खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित 12.95 करोड़ शेयरों के मुकाबले कुल 7.45 गुना अधिक बोलियां लगाई। कंपनी को हालांकि कर्मचारियों के हिस्से के रूप में अलग रखे 65 लाख शेयरों के लिए केवल 62 फीसदी आवेदान प्राप्त हुए।
विज्ञापन


72 से 76 रुपये था प्राइस बैंड
यह आईपीओ बुधवार को खुला था और 16 जुलाई को बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को दी गई जानकारी के अनुसार, इसका प्राइस बैंड 72 से 76 रुपये रखा गया था। इसके लिए लॉट साइज 195 शेयरों का था। यानी 195 शेयर और इसके मल्टीपल में शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 64,365 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद
जोमैटो पहले ही 13 जुलाई को 186 एंकर निवेशकों से 4,196.51 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। आईपीओ का आकार पहले के 9,375 करोड़ रुपये से घटकर 5,178.49 करोड़ रुपये रह गया है। इसे दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ माना जा रहा है। जोमैटो को इस आईपीओ के जरिए कुल 64,365 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।


80,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में 40 कंपनियां
आईपीओ बाजार में इस वर्ष 40 कंपनियां द्वारा आईपीओ के जरिए 80000 करोड़ रुपये जुटाने की संभावना है। इसमें से 30 कंपनियां पहले ही आईपीओ के माध्यम से 55 हजार करोड़ रुपये जुटाने के लिए दस्तावेज जमा करा चुकी हैं, जबकि 10 कंपनियों की इस महीने 25 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed