फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   xerox may soon buy hp for 27 billion dollars

HP को खरीद सकती है जेरॉक्स, 2700 करोड़ डॉलर में होगी डील

Wed, 06 Nov 2019 01:31 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 06 Nov 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
xerox may soon buy hp for 27 billion dollars

फोटो कॉपियर बनाने वाली कंपनी जेरॉक्स (Xerox), जल्द ही लैपटॉप, प्रिंटर और कंप्यूटर से जुड़े अन्य हार्डवेयर उत्पाद बनाने वाली कंपनी एचपी (HP) को खरीद सकती है। यह डील 2700 करोड़ डॉलर में होगी। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक इस डील के बाद यह ऑफिस हार्डवेयर में सबसे बड़ी अमेरिकन कंपनी बन जाएगी। 

विज्ञापन

मंगलवार को हुई बैठक

जेरॉक्स के बोर्ड की बैठक मंगलवार को हुई, जिसमें कहा गया कि अगर यह डील होती है तो फिर कंपनी को सालाना 200 करोड़ डॉलर की हर साल बचत होगी। अगर जेरॉक्स, एचपी को खरीदती भी नहीं है तो भी आगे चलकर उसे (एचपी) को फायदा होगा। इससे एचपी को अपनी मार्केट वैल्यू से प्रीमियम पर बिकने में आसानी होगी। 

विज्ञापन

फूजीफिल्म में छोड़ी हिस्सेदारी

इससे पहले जेरॉक्स ने जापान की फूजीफिल्म होल्डिंग में अपनी हिस्सेदारी को 2300 करोड़ डॉलर में बेचने का एलान किया था। एचपी का अधिग्रहण करने के बाद यह लेनेवो के बाद सबसे बड़ी डील होगी। जेरॉक्स फिलहाल फोटो कॉपी इंडस्ट्री में सबसे बड़ा नाम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्टफोन से घटा एचपी का शेयर

स्मार्टफोन के आगमन से लैपटॉप की बिक्री पूरे विश्व में प्रभावित हुई है, जिसका असर एचपी पर भी पड़ा है। एक समय में यह इस सेगमेंट में दिग्गज अमेरिकी कंपनी थी। फिलहाल कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्यामें 16 फीसदी की कमी करने जा रही है। इसके साथ ही कंपनी ने पिछले माह नए सीईओ की नियुक्ति की थी। कंपनी का प्रिंटिंग बिजनेस जो पहले मुनाफे का सबसे बड़ा कारण था, उसकी बिक्री में कमी देखने को मिल रही है। कई एक्सपर्ट ने इस कारोबार को पिघलती हुई बर्फ कह दिया था।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed