{"_id":"5da5a83f8ebc3e0142328526","slug":"wipro-profit-rises-by-36-percent-in-second-quarter","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिमाही नतीजेः विप्रो के मुनाफे में हुआ 36 फीसदी का इजाफा","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
तिमाही नतीजेः विप्रो के मुनाफे में हुआ 36 फीसदी का इजाफा
Tue, 15 Oct 2019 04:36 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Tue, 15 Oct 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रमुख आईटी कंपनी विप्रो ने मंगलवार को अपने दूसरे तिमाही के नतीजों की घोषणा की। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मुनाफा 36 फीसदी बढ़ गया। कंपनी को साल दर साल के आधार पर शुद्ध मुनाफा 2561.30 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 1885.70 करोड़ रुपये था। कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा पिछली तिमाही के 2390 करोड़ रुपये से बढ़कर 2550 करोड़ रुपये रहा है।
विज्ञापन
कंपनी के आईटी सर्विसेस का एबिट 0.1 फीसदी घटकर 2650.7 करोड़ रुपये रहा है जबकि पिछली तिमाही में इसका एबिट 2652.1.4 करोड़ रुपये रहा था। वहीं आईटी सर्विसेस का एबिट मार्जिन 18.1 फीसदी रहा है जबकि पिछली तिमाही में आईटी सर्विसेस का एबिट मार्जिन 18.5 फीसदी रहा था।
विज्ञापन
आईटी सर्विसेस की डॉलर में आय 0.5 फीसदी बढ़कर 204.89 करोड़ डॉलर रही, जबकि पिछली तिमाही में आईटी सर्विसेस की डॉलर में आय 203.88 करोड़ डॉलर रही थी।