फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   wipro chairman azim premji to retire on 30 july

विप्रो को अलविदा कहेंगे अजीम प्रेमजी, बेटे रिशद को मिलेगी कमान

Thu, 06 Jun 2019 04:37 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 06 Jun 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
wipro chairman azim premji to retire on 30 july

देश की दिग्गज आईटी कंपनियों में शुमार विप्रो के संस्थापक और फिलहाल एग्जिक्यूटिव चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अजीम प्रेमजी ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। 73 साल के प्रेमजी ने कहा है कि वो 30 जुलाई को रिटायर होंगे। 

विज्ञापन

बेटा संभालेगा कमान

कंपनी ने अजीम के बेटे रिशद प्रेमजी को अगले पांच सालों के लिए पूर्णकालिक निदेशक और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन पर नियुक्त कर दिया है। रिशद अब विप्रो समूह की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति 31 जुलाई से प्रभावी मानी जाएगी। 

विज्ञापन

510 करोड़ की है नेटवर्थ

फोर्ब्स की सूची में प्रेमजी का स्थान विश्व में 38वें स्थान पर है। उनकी कुल नेटवर्थ 510 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2018 में वो भारत में दूसरे नंबर पर अरबपति थे। पहले पायदान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में किए थे 34 फीसदी शेयर दान

आईटी दिग्गज और विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी ने विप्रो लिमिटेड के 34 फीसदी शेयर परोपकार कार्य के लिए दान कर दिए हैं। इन शेयर का बाजार मूल्य 52,750 करोड़ रुपये है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने बयान में कहा, "अजीम प्रेमजी ने अपनी निजी संपत्तियों का त्याग कर, उसे धर्मार्थ कार्य के लिए दान कर परोपकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बढ़ाई है। जिससे अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के परोपकार कार्यों को सहयोग मिलेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed