फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   vodafone take all stake in peeramal

वोडाफोन ने 8,900 करोड़ में पीरामल की हिस्सेदारी खरीदी

Fri, 11 Apr 2014 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Apr 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
vodafone take all stake in peeramal

वोडाफोन समूह ने अपनी भारतीय इकाई वोडाफोन इंडिया में पीरामल इंटरप्राइजेज की हिस्सेदारी 8,900 करोड़ रुपए में खरीदने की घोषणा की है। वोडाफोन समूह ने अपनी भारतीय इकाई वोडाफोन इंडिया में पीरामल इंटरप्राइजेज की 11 फीसदी हिस्सेदारी 8,900 करोड़ रुपये में खरीदने की घोषणा की है।

विज्ञापन


समूह ने अपनी भारतीय इकाई पर पूरा नियंत्रण हासिल करने के तहत यह सौदा किया है। पीरामल इंटरप्राइजेज की ओर से जारी बयान के मुताबिक उसे प्रति शेयर 1,960 रुपये मिलेंगे, जबकि 2011-12 में उसने वोडाफोन इंडिया में 11 फीसदी शेयर 1,290 रुपये प्रति शेयर के भाव पर दो चरणों में खरीदे थे। यह सौदा कुल 5,864 करोड़ रुपये में हुआ था। इस तरह पीरामल को उसके द्वारा चुकाई गई राशि से करीब 50 फीसदी अधिक रकम मिलेगी।
विज्ञापन


10,141 करोड़ में खरीदने की घोषणा की
पीरामल वोडाफोन इंडिया में अपनी पूरी हिस्सेदारी वोडाफोन समूह की परोक्ष सहायक इकाई प्राइम मेटल्स लिमिटेड को बेचेगी। बयान में पीरामल समूह के चेयरमैन अजय पीरामल ने कहा कि वोडाफोन में हिस्सेदारी खरीदने का हमारा मकसद लंबी अवधि में शेयरों से लाभ कमाना था। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस निवेश से हमने लाभ कमाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार द्वारा टेलीकॉम क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा 100 फीसदी करने की अनुमति देने के बाद वोडाफोन ने अक्तूबर 2013 में अपनी भारतीय इकाई पर पूरा नियंत्रण के लिए अल्पांश हिस्सेदारी कुल 10,141 करोड़ में खरीदने की घोषणा की थी।


वोडाफोन इससे पहले वोडाफोन इंडिया के गैर कार्यकारी चेयरमैन अनलजीत सिंह से 4.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीद चुका है। पीरामल सौदे के बाद वोडाफोन किसी भारतीय टेलीकॉम कंपनी पर पूर्ण नियंत्रण वाली पहली विदेशी कंपनी बन जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed