{"_id":"5d9db1548ebc3e0157422d87","slug":"virtuous-retail-buys-20-acre-raymond-land-parcel-in-thane-for-rs-700-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर की इस कंपनी ने 700 करोड़ रुपये में खरीदी रेमंड से 20 एकड़ जमीन","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
सिंगापुर की इस कंपनी ने 700 करोड़ रुपये में खरीदी रेमंड से 20 एकड़ जमीन
Wed, 09 Oct 2019 03:44 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 09 Oct 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
सिंगापुर की कंपनी वर्चुअस रिटेल साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड ने रेमंड से मुंबई में करीब 700 करोड़ रुपये में 20 एकड़ जमीन खरीदी है। इस संदर्भ में वर्चुअस रिटेल साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि वह जमीन के विकास के लिये 1,700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। सौदे की सूचना रेमंड लिमिटेड ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दी।
विज्ञापन
बता दें कि वर्चुअस रिटेल ने मुंबई में खुदरा क्षेत्र से संबंधित एक परियोजना में 2,400 करोड़ रुपये यानी करीब 34 करोड़ डॉलर निवेश करने की घोषणा की थी। वर्चुअस रिटेल इक्विटी कंपनी जेंडर की खुदरा इकाई है।
विज्ञापन
साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि इसका विकास करने के लिए वह अतिरिक्त 24 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। इस संदर्भ में वर्चुअस रिटेल के फाउंडर और चेयरमैन सिद योग ने कहा है कि प्रमुख मेट्रोपॉलिटन बाजारों में इतने आकार में जमीन के सौदे ज्यादा नहीं होते।
विज्ञापन
ये है कंपनी की योजना
कंपनी की योजना मुंबई में 37 लाख स्क्वायर फीट एरिया में सिटी सेंटर बनाने की है। इसमें 24 लाख स्क्वायर फीट में वीआर रिटेल मॉल बनेगा, जिसमें नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड के शोरूम होंगे। इसमें सालाना दो करोड़ ग्राहक आने की उम्मीद है और चार हजार लोगों को नौकरी मिलने की उम्मीद है।