फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Uber reports quarterly loss during pandemic investment also affected

पहली तिमाही में उबर को हुआ 2.9 अरब डॉलर का घाटा, कोरोना के चलते निवेश पर असर

Sat, 09 May 2020 12:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 09 May 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Uber reports quarterly loss during pandemic investment also affected
Uber - फोटो : Social Media

मोबाइल एप से टैक्सी बुक करने की सुविधा देने वाली कंपनी उबर को चालू कैलेंडर वर्ष की पहली तिमाही यानी जनवरी से मार्च में 2.9 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। 

विज्ञापन


दरअसल कोरोना वायरस महामारी की वजह से विदेशी बाजारों में कंपनी के निवेश पर काफी बुरा असर पड़ा है। अपनी बैलेंस शीट में सुधार के लिए कंपनी कॉस्ट कटिंग कर रही है। इसके साथ ही  अपने फूड डिलीवरी कारोबार पर भी ध्यान दे रही है।
विज्ञापन


पहली तिमाही में 3.54 अरब डॉलर की आय
कंपनी को पहली तिमाही में 3.54 अरब डॉलर की आय हुई। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले यह 14 फीसदी ज्यादा है। वहीं फूड डिलीवरी कारोबार की आय 53 फीसदी बढ़ी है, क्योंकि लॉकडाउन में घर बैठे लोगों ने ज्यादा फूड ऑर्डर किया। जिन देशों में कंपनी का फूड डिलीवरी कारोबार अच्छा चल रहा था, उन देशों में उबर फूड डिलीवरी से बाहर निकल गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फूड डिलीवरी कारोबार की बुकिंग 54 फीसदी बढ़ी
उबर ईट्स फूड डिलीवरी कारोबार की बुकिंग में 54 फीसदी तेजी दर्ज की गई, जबकि राइड कारोबार की बुकिंग में 3 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। पहली तिमाही में विदेशी बाजारों में उबर के निवेश के मूल्य में 2.1 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। दुनियाभर में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले राइड में 80 फीसदी की गिरावट आई है। मालूम हो कि अप्रैल-जून तिमाही में भी कंपनी का प्रदर्शन खराब रहने की आशंका है। 

बाइक और स्कूटर कारोबार 'जंप' को बेच रही कंपनी
इस संदर्भ में कंपनी ने कहा कि वह अपने बाइक और स्कूटर कारोबार 'जंप' को बेच रही है। जंप की बिक्री लाइम को की जाएगी, जो उबर में 8.5 करोड़ डॉलर का निवेश कर रही है। कंपनी ने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि जंप को एक तिमाही में करीब 6 करोड़ डॉलर का घाटा हो रहा था।


बुरी तरह से प्रभावित हुआ परिवहन कारोबार
उबर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दारा खोसरोशाही ने कहा कि दुनिया में फैले कोरोना वायरस महामारी की वजह से परिवहन कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इसलिए कंपनी ने बैलेंस शीट को ठीक रखने के लिए कदम उठाए हैं और उबर ईट्स में अधिक संसाधन लगाया है। उन्होंने कहा कि फूड डिलीवरी कारोबार में तेजी दिख रही है। धीरे-धीरे लॉकडाउन खुलने से हम उत्साहित हैं।

हजारों कर्मचारियों की नौकरियों पर संकट
कहा था कि वह कुल कर्मचारियों के 14 फीसदी यानी 3,700 पूर्णकालिक कर्मचारियों को नौकरी से हटा रही है। वहीं अमेरिका में उबर की मुख्य प्रतियोगी कंपनी लिफ्ट ने कहा था कि मांग में गिरावट के कारण वह 982 कर्मचारियों (कुल कर्मचारियों का 17 फीसदी) को नौकरी से हटा रही है। इतना ही नहीं, पश्चिम एशिया में उबर की सहायक कंपनी करीम ने भी अपने 31 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed